फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Medicines prescribed from outside, committee will investigate

जिला अस्पताल आजमगढ़ में बाहर की दवा लिखने की जांच करेगी कमेटी

Mon, 17 Feb 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Medicines prescribed from outside, committee will investigate
आजमगढ़। जिला अस्पताल चिकित्सकों की ओर से बाहर की दवा लिखने और अस्पताल में दवाओं की कमी की शिकायत पर जिलाधिकारी ने सीएमओ और एडीएम फाइनेंस की कमेटी गठित की है। इसके साथ ही इस बारे में भी रिपोर्ट तलब की है कि कारपोरेशन से सभी दवाएं उपलब्ध हो रही है कि नहीं।
विज्ञापन

जिला अस्पताल में चिकित्सकों की ओर से बाहरी दवा लिखने की शिकायतें आम है। मरीजों और तीमारदारों की ओर से ये भी आरोप लगाया जाता है कि चिकित्सक कहते हैं कि अस्पताल की दवा काम नहीं करेगी। इस कारण बाहर की दवा लेना मजबूरी बन जाती है। ऐसे शिकायतों पर जिलाधिकारी ने जांच के लिए कमेटी का गठन किया है। इसमें सीएमओ डॉ. एके मिश्रा और एडीएम फाइनेंस गुरु प्रसाद को शामिल किया गया है। टीम को पांच दिन में रिपोर्ट देने के निर्देश दिए हैं। साथ ही ये पूछा है कि कारपोरेशन की ओर से जिला अस्पताल में सभी तरीके की दवा उपलब्ध कराई जा रही है कि नहीं। यदि नहीं कराई जा रही है तो किन दवाओं की कमी है। इसके साथ ही उन्होंने मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एसकेजी सिंह को निर्देश दिए हैं कि सभी चिकित्सकों को निर्देशित करें कि वो अस्पताल की ही दवा लिखें। दबाव बनाने की शिकायत मिलने में मरीजों से ही चिकित्सकों पर उत्पीड़न का केस दर्ज कराया जाएगा और विभागीय कार्रवाई के लिए शासन को लिखा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed