फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mayawati's congregational public meeting will be held on 28 in Samenda

समेंदा में 28 को होगी मायावती की मंडलीय जनसभा

Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 15 Feb 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Mayawati's congregational public meeting will be held on 28 in Samenda
नामांकन शुरू होते ही जिले में राजनीतिक सरगर्मी तेज हो गई है। 17 फरवरी को नामांकन का कार्य पूर्ण होने और नामांकन पत्रों की जांच के बाद प्रत्याशी पूरी ताकत से प्रचार में जुटेंगे। वहीं विभिन्न पार्टियों ने स्टार प्रचारकों की सूची तैयार कर मुख्यालय भेज दी गई है। फिलहाल अभी तक बसपा सुप्रीमो मायावती का ही कार्यक्रम तय हुआ है। मायावती की मंडलीय जनसभा समेंदा में 28 फरवरी को होगी। जबकि अन्य दलों को अभी बड़े नेताओं के कार्यक्रम तय होने का इंतजार है।
विज्ञापन

जिले में सातवें और अंतिम चरण में सात मार्च को मतदान होना है। छठवें चरण के चुनाव प्रचार पर विराम लगते ही राजनीतिक दलों के बड़े नेताओं का जनपद आगमन शुरू हो जाएगा। इसके लिए राजनीतिक दलों ने तैयारियां शुरू कर दी हैं। बसपा जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार ने बताया कि 28 फरवरी को बसपा सुप्रीमो मायावती की मंडलीय जनसभा समेंदा में होगी। इसकी तैयारियां चल रही हैं।
विज्ञापन

भाजपा जिलाध्यक्ष लालगंज ऋषिकांत राय ने कहा कि जिले में स्टार प्रचारकों को बुलाने की तैयारी है। हमारी ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, सीएम योगी आदित्यनाथ, पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, गृहमंत्री अमित शाह आदि नेताओं की मांग की र्गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि 18 फरवरी को प्रियंका गांधी वर्चुअल बैठक को संबोधित कर सकती हैं। जनसभा के लिए स्टार प्रचारकों की मांग की गई है। इनमें कन्हैया कुमार, हार्दिक पटेल और इमरान प्रतापगढ़ी के साथ प्रियंका गांधी के रोड शो की भी मांग की गई है। लेकिन अभी तक शीर्ष नेतृत्व से हरी झंडी नहीं मिली है।

वहीं सपा जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि प्रचार के लिए सभी बड़े नेता जिले में आएंगे। हमारी ओर से कोई मांग नहीं की गई है लेकिन हमारे लिए हमारे स्टार प्रचारक राष्ट्रीय अध्यक्ष ही हैं। वैसे जो भी हो लेकिन एक मार्च के बाद जिले में घमासान होगा। हर बड़ा नेता कहीं न कहीं जनसभा को संबोधित करने और अपनी पार्टी के पक्ष में हवा बनाने जुटेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed