फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   maunee amaavasya par umada aastha ka sailaab

मौनी अमावस्या पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Thu, 11 Feb 2021 11:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 11 Feb 2021 11:56 PM IST
विज्ञापन
maunee amaavasya par umada aastha ka sailaab
दुर्वासा धाम के पवित्र तमसा-मंजूषा के संगम में मौनी अमावस्या पर स्नान करते श्रद्धालु। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। मौनी अमावस्या पर गुरुवार को जनपद के पौराणिक धार्मिक स्थलों दुर्वासा धाम, भैरोबाबा, अवंतिकापुरी और महामंडलेश्वर धाम के सरोवरों और नदियों में श्रद्धालुओं ने गुरुवार को आस्था की डुबकी लगाई। मंदिरों में पूजन-अर्चन के बाद दान-पुण्य किया। परिवार की सुख-समृद्धि के लिए मनौती मांगी।
विज्ञापन

महराजगंज प्रतिनिधि के अनुसार भैरोबाबा स्थित सरोवर में श्रद्धालुओं ने सुबह पांच बजे से ही स्नान करना शुरू कर दिया। मंदिर में जाकर पूजा-अर्चना कर मनौती मांगी। स्नान के बाद मंदिर में फूल, माला, बताशा चढ़ाया। मेले में तरह-तरह की दुकानें सजी हुई थीं। महिलाओं ने सौंदर्य प्रसाधन के सामान खरीदे तो बच्चों ने खिलौने। पूरे दिन श्रद्घालुओं के दर्शन पूजन का दौर चलता रहा। मेजवां व अहरौला प्रतिनिधि के अनुसार मौनी अमावस्या के मौके पर गुुरुवार को पौराणिक स्थल दुर्वासा धाम स्थित तमसा-मंजूषा तट पर स्नान करने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। इस दौरान श्रद्धालुओं ने स्नान कर मंदिरों में पूजा-अर्चना की। मौनी अमावस्या पर गंगा स्नान को दुर्वासा में नदी तट पर स्नान करने के लिए काफी श्रद्धालु पहुंचे। सुबह चार बजे से ही गंगा स्नान करने वालों का तांता लगा रहा। पवित्र नदी तट पर हर-हर गंगे के जयघोष के साथ श्रद्धालुओं ने स्नान कर अन्न व वस्त्रों का दान किया। बाद में घाट किनारे स्थित मंदिर व शिवालयों में जाकर जलाभिषेक किया और मनौती मांगी। तट पर स्थित आश्रमों में भी लोगों ने जाकर साधू-संतों की सेवा की। स्नान का सिलसिला दोपहर तक चला।
विज्ञापन

रानी की सराय प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र के प्रसिद्घ धार्मिक स्थलीय अवंतिकापुरी आंवक में मौनी अमावस्या पर स्नान व मेले का अलग ही महत्व है। राजा जन्मेजय की नाग यज्ञ भूमि स्थित 84 बीघे के सरोवर में डुबकी लगाने के लिए गुरुवार को आस्था का सैलाब उमड़ पड़ा। भोर से ही लोग जयघोष के साथ आस्था के सागर में गोते लगाने लगे। सरोवर में स्नान के बाद मंदिर में पूजन-अर्चन कर दान आदि दिया। पुजारी बाबा अवधूत सागर गिरि ने बताया कि दोपहर तक लगभग हजारों की संख्या में श्रद्घालू सरोवर में डुबकी लगा चुके थे। मंदिर परिसर में भीड़ ज्यादा होने से दर्शन के लिए लोगों को कतार में लगना पड़ा। रानी की सराय थाने के एसआई संजय सिंह ने बताया कि भीड़ को देखते हुए महिला पुलिस सहित अन्य जवानों को तैनात किया गया था। वहीं अवंतिकापुरी सरोवर के आस-पास लगे मेले में लोगों ने अपने पसंद के सामानों की खरीदारी की। साथ ही चाट-फुल्की सहित चाउमीन आदि का आनंद लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद प्रतिनिधि के अनुसार निजामाबाद क्षेत्र के गौसपुर ग्राम सभा स्थित महर्षि दत्तात्रेय आश्रम पर कुंवर और तमसा नदी के संगम पर मौनी अमावस्या के दिन हजारों श्रद्धालुओं ने डुबकी लगाई। संगम पर डुबकी लगाने के बाद श्रद्धालु महर्षि दत्तात्रेय आश्रम में भगवान श्री राम के चरणों में श्रद्धा के फूल अर्पित किया। दोपहर तक संगम में डुबकी लगाने का सिलसिला चलता रहा।

मौनी अमावस्या पर हुआ भंडारा
अंबारी। माहुल नगर पंचायत के अंबारी मार्ग स्थित बैजनाथ पोखरे के समीप गुरुवार को मौनी आमवस्या पर भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें प्रयागराज से मौनी अमावस्या का स्नान कर लौट रहे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। हर वर्ष मौनी अमावस्या के दिन यह भंडार आयोजित किया जाता है।नगर पंचायत की ओर से सचल शौचालय और पानी का टैंकर भी लगाया गया था। करीब पांच हजार श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। सुजीत जायसवाल आंसू, अजय अग्रहरी, डॉ. अरविंद पांडेय, बसंत साहू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed