फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Maternal, child's death broke, people, chaos

प्रसूता, बच्चे की मौत पर भड़के लोग, हंगामा

Thu, 18 Dec 2014 12:16 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Thu, 18 Dec 2014 12:16 AM IST
विज्ञापन
Maternal, child's death broke, people, chaos
जिला महिला अस्पताल में बुधवार की देर शाम प्रसव के दौरान प्रसूता और बच्चे
विज्ञापन
की मौत होने पर गुस्साए परिवार के सदस्यों ने जमकर हंगामा किया।

डाक्टर और नर्सिंग स्टाफ पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए उन्होंने चक्का जाम कर दिया जिससे आवागमन बाधित हो गया। सूचना मिलते ही शहर कोतवाली पुलिस के साथ सीओ नगर केके सरोज मौके पर पहुंचे।

रात करीब 8.30 बजे सीओ नगर ने पीड़ित परिजनों को दोषी डाक्टर व कर्मचारी पर कार्रवाई सुनिश्चित कराने का आश्वासन दिया।  
मृत संध्या (25) निजामाबाद थाना क्षेत्र के वजीरमलपुर गांव निवासी धर्मेंद्र यादव की पत्नी थी।

परिवारीजनों ने बताया कि गर्भवती होेने के बाद से ही संध्या का उपचार जिला महिला अस्पताल में चल रहा था। प्रसव पीड़ा होने पर उसे मंगलवार की रात करीब डेढ़ बजे अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया।

आरोप है कि बुधवार की शाम फिर प्रसव पीड़ा शुरू होने पर संध्या छटपटाने लगी। कई बार कहने के बाद भी नर्सिंग स्टाफ ने न तो डाक्टर को बुलाया और नही खुद मरीज को अटेंड किया।

इस बीच दर्द से कराहती संध्या बेड से नीचे गिर गई। इसके बाद कर्मचारी संध्या को लेबर रूम में गए। लेबर रूम से कुछ ही देर बाद कर्मचारियों ने संध्या और उसके नवजात शिशु के मरने की सूचना दी।

दूसरी तरफ सीएमएस महिला अस्पताल डा. अमिता अग्रवाल ने कहा कि घटना में डाक्टर की लापरवाही नहीं है। जबकि सीएमओ डा. वीबी सिंह ने कहा कि मामले की जांच होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed