फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman's body found hanging, accused of murder

Azamgarh News: विवाहिता का शव लटकता मिला, हत्या का आरोप

Mon, 02 Sep 2024 01:07 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 02 Sep 2024 01:07 AM IST
विज्ञापन
Married woman's body found hanging, accused of murder
सगड़ी/लाटघाट। जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर रसूलपुर में रविवार को सुबह गांव के पूर्व प्रधान की पुत्रवधु का शव फंदे से लटकता मिला। मायके वालों ने दहेज न मिलने पर हत्या कर शव लटका देने का आरोप लगाया है। इस मामले में मृतका के भाई शैलेंद्र यादव ने जीयनपुर कोतवाली में तहरीर दी है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के कारीसाथ गांव निवासी शैलेंद्र यादव की बहन अर्चना की शादी 23 मई 2023 को जीयनपुर कोतवाली क्षेत्र के नरईपुर रसूलपुर गांव निवासी शनि के साथ हुई थी। आरोप लगाया कि शादी में दो लाख रुपये व गहने दिए थे। शनि और उसके परिवार में उसके पिता सुभाष, दादा मुसाफिर, भाई मनी, कृष्णा ,आयुष्मान और माता अनुराधा, बहन सुधा सभी साथ रहते थे। शैलेंद्र ने आरोप लगाया कि अर्चना का पति शनि बाइक व एक लाख रुपये की मांग कर रहा था। बार-बार दहेज के लिए अर्चना को प्रताड़ित किया जा रहा था। अभी पांच दिन पूर्व शनि ने उसकी पिटाई की थी। जान से मारने की धमकी दी थी। मोबाइल भी शनि ने छीन लिया था।
विज्ञापन

दहेज की मांग पूरी नहीं हो सकी तो अर्चना को मारकर फंदे से लटका दिया गया। सुबह 10 बजे फोन कर बताया गया कि अर्चना ने फंदा लगा लिया है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान थे। जीयनपुर कोतवाली की पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ससुराल पक्ष के कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।- चिराग जैन, एसपी ग्रामीण।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed