फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Married woman hanged in the house, died

मायके में विवाहिता ने फांसी लगा कर की आत्महत्या

Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Married woman hanged in the house, died
लालगंज। देवगांव कोतवाली क्षेत्र के घोड़सहना गांव स्थित मायके आई एक विवाहिता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। उसने कमरे में पंखे के हुक से दुपट्टे के सहारे फांसी का फंदा लगाया। घटना की जानकारी होने पर परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची देवगांव कोतवाली पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। कुछ दिनों पूर्व ही वह मायके आई थी।
विज्ञापन

घोड़सहना गांव निवासी लाल बहादुर यादव ने अपनी 22 वर्षीया पुत्री सरोजा देवी का विवाह 11 मई 2018 को जौनपुर के केराकत थाना अंतर्गत बसगित गांव निवासी शिवकुमार से किया था। पति वर्तमान में मुंबई में है। कुछ दिनों पूर्व ही सरोजा ससुराल से मायके आई थी। सोमवार की रात खाना खाने के बाद सोने चली गई। मंगलवार की सुबह जब वह देर तक सो कर नहीं उठी तो परिजन उसे जगाने के लिए पहुंचे। अंदर से कमरा बंद था कई बार आवाज देने पर भी अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिली। परिजनों ने किसी तरह अंदर झांक कर देखा तो वह पंखे से दुपट्टे के सहारे लटक रही थी। घटना की जानकारी होते ही परिजनों के होश उड़ गए। आनन-फानन में परिजनों ने घटना की सूचना देवगांव कोतवाली पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया। मायके वालों के अनुसार ससुराल में उसे शादी के बाद से ही दहेज के लिए प्रताड़ित किया जा रहा था। इसी से क्षुब्ध होकर उसने फांसी लगा कर आत्महत्या की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed