{"_id":"ffe6154088f94658be998c4e553c7a40","slug":"marie-won-the-opening-match-boiler-guspur-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"उद्घाटन मैच में पतीला गौसपुर ने मारी बाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उद्घाटन मैच में पतीला गौसपुर ने मारी बाजी
ब्यूरो/अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Sat, 26 Dec 2015 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के कौड़िया स्थित गांधी स्मारक इंटर कालेज के मैदान में जिला स्तरीय क्रिकेट प्रतियोगिता का शनिवार को जिला पंचायत अध्यक्ष मीरा यादव ने फीता काटकर किया। उद्घाटन मैच में पतीला गौसपुर ने 15 रनों से जीत दर्ज कर अगले चक्र में प्रवेश किया।
प्रतियोगिता का उद्घाटन मैच पतीला गौसपुर और चांदपुर के बीच खेला गया। इसमें टास जीतकर पतीला गौसपुर ने पहले बल्लेेबाजी करते हुए आठ ओवरों में 88 रनों का लक्ष्य रखा। जवाब में बल्लेबाजी को उतरी चांदपुर की पूरी टीम आठ विकेट खोकर 73 रन ही बना सकी। इस प्रकार, पतीला गौसपुर की टीम ने 15 रनों ने जीत दर्ज किया।
पतीला गौसपुर के खिलाड़ी उदय को पांच गेंदों पर पांच छक्के जड़ने पर मैन आफ दी मैच का पुरस्कार दिया गया। उद्घाटन अवसर पर खिलाड़ियों को संबोधित करते हुए मीरा यादव ने कहा कि खेल से आपसी भाईचारे और विश्व बंधुत्व की भावना उत्पन्न होती है।
विज्ञापन
विशिष्ट अतिथि राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त शिक्षक उदयराज यादव ने कहा कि खेल से ही अनुशासन और राष्ट्र के प्रति समर्पण की भावना उत्पन्न होती है। मां चनरमी देवी महिला महाविद्यालय की प्रबंधक गीता यादव ने कहा कि खेल से खिलाड़ी अपने व क्षेत्र का नाम रोशन करता है।
अंत में आयोजक ग्राम पंचायत अधिकारी रवींद्र यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। इस मौके पर बजरंगी, राधेश्याम जैद, सतीश, अवधेश, शशिधर, सिंटू, विपिन बिहारी, बबलू आदि मौजूद थे।