{"_id":"d769f93dc5a86b2be60322fcded0c241","slug":"march-out-against-rigging-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धांधली के खिलाफ निकाला जुलूस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धांधली के खिलाफ निकाला जुलूस
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Wed, 25 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुलिस भर्ती 2013 में हुई धांधली के खिलाफ अभ्यर्थियों ने बुधवार को कुंवर सिंह उद्यान से जुलूस निकाला। जुलूस की शक्ल में अभ्यर्थी जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे, जहां उन्होंने मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को साैंपा। इस दौरान वे बवाली मोड़ पर जाम करने का प्रयास किए लेकिन पुलिस उन्हें खदेड़ दी।
जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को भेजे गए ज्ञापन में अभ्यर्थियों ने बताया कि पुलिस भर्ती परीक्षा में व्यापक पैमाने पर धांधली हुई है। इस भर्ती में इटावा और मैनपुरी जनपद के ज्यादा अभ्यर्थियों को उत्तीर्ण कराकर नियुक्त करने की तैयारी की गई है।
उन्होंने बताया कि जनसूचना अधिकार से मिली जानकारी के अनुसार, सभी वर्गों के 300 से अधिक अंक पाने वाले कुल अभ्यर्थियों की संख्या 26123 है लेकिन आश्चर्यजनक रूप से 42 हजार अभ्यर्थियों को तीन सौ से ज्यादा अंक पाना दर्शाया गया है। इससे अनेक योग्य अभ्यर्थियों को वंचित कर अयोग्य और अपात्र लोगों को भर्ती कराने का पूरा प्रयास किया गया है।
विज्ञापन
इसलिए हमारी मांग है कि भर्ती प्रक्रिया की जांच सीबीआई से कराई जाए। बुधवार की सुबह अभ्यर्थी कुंवर सिंह उद्यान में जमा हुए। जहां बैठक हुई। इसके बाद अभ्यर्थी जुलूस की शक्ल में कलेक्ट्रेट, नेहरू हाल, रैदोपुर तिराहा, शारदा तिराहा होते हुए डीएम कार्यालय पहुंचे। जहां उन्होंने मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। मौकेे पर रविशंकर पांडेय, महीप यादव, आलोक राय, विकास राय, दीपक सिंह, हेमंत सिंह, प्रमोद यादव, सुजीत पांडेय, विनय उपाध्याय, दीपक मौर्य, विवेक यादव आदि उपस्थित थे।
सीबीआई से जांच कराने की मांग ः आजमगढ़। पुलिस भर्ती परीक्षा में हुई धांधली को लेकर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के जिलाध्यक्ष हरिश्चंद्र सिंह ने सोमवार को जिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। इसमें उन्होंने पुलिस परीक्षा में हुई धांधली की सीबीआई जांच की मांग की। उधर, सवर्ण समाज पार्टी की बैठक बुधवार को बैठक हुई। इसमें पुलिस भर्ती प्रक्रिया में हुई व्यापक धांधली का विरोध किया गया।
वक्ताओं ने प्रदेश सरकार से पूरे मामले की सीबीआई से जांच कराने की मांग की। जिलाध्यक्ष संजय राय ने कहा कि सपा सरकार ने तनिक भी शर्म हो तो वह मामले की सीबीआई जांच कराएं। उन्होंने कहा कि सभी सवाल कर रहे हैं कि आखिर चयन का आधार क्या है। इसमें सर्वाधिक इटावा, मैनपुरी और कन्नौज से ही अभ्यर्थी चयनित हो रहे हैं। इस प्रक्रिया से प्रतिभा को अपराध और आत्महत्या के लिए सरकार द्वारा प्रेरित किया जा रहा है। अध्यक्षता राजेश्वर पांडेय ने किया। इस मौके पर अनुप्रताप सिंह, दुर्गा उपाध्याय, रवि शंकर पांडेय, विकास राय, पुष्कर पांडेय आदि उपस्थित थे।