{"_id":"5ed639a38ebc3e902b0f82c2","slug":"man-shot-in-electoral-rivalry-case-on-three-including-former-head-azamgarh-news-vns527898415","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनावी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनावी रंजिश में अधेड़ को मारी गोली, पूर्व प्रधान समेत तीन नामजद
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
तरवां। अवनी गांव में सोमवार की देर रात चुनावी रंजिश को लेकर कुछ लोगों ने अधेड़ को गोली मार दी। गोली से घायल अधेड़ को तत्काल अस्पताल लाया गया जहां उसकी हालत गंभीर देख वाराणसी रेफर कर दिया गया। घटना के बाबत पूर्व प्रधान समेत तीन लोगों को नामजद किया गया है।
अवनी गांव निवासी 50 वर्षीय फेकू सिंह पुत्र रामरूपी सिंह की गांव के पूर्व प्रधान राजकुमारी देवी व उनके समर्थकों से चुनावी रंजिश चली आ रही है। सोमवार की शाम को भी दोनों पक्षों में कहासुनी हो गई। इस बीच विपक्षियों ने फायरिंग कर दी। गोली फंकू सिंह के दाहिने हाथ में लगी और वह लहूलुहान हो गया। गोली की आवाज सुन कर मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। इस बीच मौके का फायदा उठा कर हमलावर फरार हो गए। परिजनों की सूचना पर घायल को तत्काल अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखी और वाराणसी के लिए रेफर कर दिया। वहीं घायल की तहरीर पर पुलिस ने पूर्व प्रधान राजकुमारी के साथ ही उनके दो पुत्रों रोहित व राहुल के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।