फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man died two scorched by lightning while took cattle to graze in azamgarh

आजमगढ़: बेटा और बेटी के सिर से उठा पिता का साया, बिजली गिरने से गई जान, दो बाल-बाल बचे

Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 20 Sep 2021 10:14 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले की फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खांजहांपुर गांव में एक व्यक्ति की बिजली गिरने से मौत हो गई। वहीं, उसके पास खड़े दो लोग झुलस गए।

विज्ञापन
Man died two scorched by lightning while took cattle to graze in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Pixabay

विस्तार

आजमगढ़ जिले के फूलपुर कोतवाली क्षेत्र के खांजहापुर गांव में सोमवार को दिन में बिजली की चपेट में आकर एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य बाल-बाल बच गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के समय मृतक अपने मवेशियों को चराने के लिए ले गया था।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, खांजहापुर छोटका पुरा गांव निवासी जितेंद्र कुमार(35) यादव पुत्र रामबचन यादव सोमवार की सुबह अपने मवेशियों को चराने के लिए गांव के सिवान की तरफ गया था। दिन में लगभग एक बजे वह बिजली की चपेट में आ गया। कुछ दूरी पर दो अन्य युवक भी मौजूद थे जो बाल-बाल बच गए।
विज्ञापन


दोनों युवकों के शोर मचाने पर ग्रामीण व परिजन मौके पर पहुंच गए। जितेंद्र को तत्काल इलाज के लिए जौनपुर जिले के शाहगंज स्थित प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक एक पुत्र व एक पुत्री का पिता था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं लेखपाल अनिल सिंह मौके पर पहुंच कर मुआयना किया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed