फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   man died in road accident in Azamgarh

Azamgarh News: सड़क हादसे में साइकिल सवार शख्स की थम गई सांसें, बिजली का बिल जमा करने जा रहा था

Sun, 31 Dec 2023 03:07 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: प्रगति चंद Updated Sun, 31 Dec 2023 03:07 PM IST
सार

घर से बिजली का बिल जमा करने के लिए निकले शख्स की मौत की खबर परिवर वालों को मिली को कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है। 

विज्ञापन
man died in road accident in Azamgarh
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के बरदह थाना क्षेत्र के बेला मोड़ पर रविवार की सुबह सड़क हादसे में एक साइकिल सवार की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। उधर, घटना की सूचना घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। घरवालों का रो- रोकर बुरा हाल है।

विज्ञापन


यह है पूरा मामला
बरदह थाना क्षेत्र के भवतर गांव निवासी हीरा मौर्य (58) रविवार को साइकिल से बिजली का बिल जमा करने के लिए ठेकमा हाईडिल पर जा रहे थे। अभी वे बेला मोड़ पर ही पहुंचे थे कि अज्ञात वाहन की चपेट में आकर उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों की सूचना पर बरदह थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की सूचना मृतक के घर पहुंचते ही परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक तीन पुत्र व एक पुत्री के पिता थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed