{"_id":"60ae108aac55ad3cf819f0bd","slug":"man-died-by-electricity-current-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: टूटे तार का हटाते समय हादसा, करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: टूटे तार का हटाते समय हादसा, करेंट की चपेट में आकर युवक की मौत
Wed, 26 May 2021 02:40 PM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Wed, 26 May 2021 02:40 PM IST
सार
रात में लगभग 12 बजे ट्रांसफार्मर से जाने वाली केबल टूटकर लटक गई थी। उसके बाद गांव के लोगों ने बिजली घर सूचना देकर बिजली की सप्लाई बंद करा दी थी। लेकिन कुछ समय फिर सप्लाई चालू हो गई।
विज्ञापन
demo pic
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में टूटे तार को हटाते समय युवक करेंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, पवई थाना क्षेत्र के नाटी गांव निवासी अमृत लाल(28) पुत्र पतिराम के घर सामने बिजली का केबिल टूटकर लटका हुआ था। सुबह छह बजे करीब वह टूटी केबल को हटाने लगा, तभी अचानक करेंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
परिजनों का कहना है कि रात लगभग 12 बजे आवाज के साथ ट्रांसफार्मर से जाने वाली केबल टूटकर लटक गई थी। उसके बाद गांव के लोगों ने माहुल पावर हाउस पर सूचना दी और सप्लाई काट दी गई। लेकिन उसके कुछ समय बाद फिर सप्लाई चालू हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
बताया गया कि ट्रांसफार्मर से लाइन खोल दी गई है। सुबह लगभग छह बजे लटकी हुई केबल को कुछ लड़के छू रहे थे, उसी को हटाने के लिए अमृतलाल गया था। वह यह जानता था कि केबल में करेंट नहीं है। लेकिन केबल में करेंट आने से उसकी चपेट में आकर उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पवई पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम को भेजा। इस घटना से गांव के लोगों में विभाग के प्रति रोष व्याप्त है।