फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Man arrested for shooting dog search continues for other suspect in Azamgarh

UP News: कुत्ते को गोली मारने का आरोपी गिरफ्तार, दूसरे की तलाश जारी, असलहा और कारतूस भी बरामद

Tue, 10 Feb 2026 10:30 AM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Tue, 10 Feb 2026 10:30 AM IST
सार

Azamgarh News: पुलिस ने कुत्ते को गोली मारने के आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। घटना दो फरवरी की रात में हुई थी। कुत्ते को लेकर हुए विवाद में दो पक्षों में बहस हुई थी। इसी दौरान आरोपी द्वारा अवैध असलहे से फायरिंग की गई थी। 

विज्ञापन
Man arrested for shooting dog  search continues for other suspect in Azamgarh
आरोपी दीपक चौबे - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना क्षेत्र में कुत्तों के विवाद के दौरान हुई फायरिंग की घटना में पुलिस ने वांछित एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस घटना में युवक बाल-बाल बच गया था, जबकि गोली उसके पालतू कुत्ते को लग गई थी। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से असलहा और कारतूस भी बरामद किया है।

विज्ञापन


थाना अहरौला क्षेत्र के ग्राम बस्ती भुजबल में दो फरवरी की रात आठ बजे कुत्तों के विवाद को लेकर ऋषु शुक्ला की दीपक चौबे और विवेक चौबे से विवाद हो गया था। इस दौरान अभियुक्तों ने अवैध असलहे से जान से मारने की नीयत से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक को न लगकर उसके पालतू कुत्ते को जा लगी, इससे कुत्ता गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के संबंध में ऋषु शुक्ला की तहरीर पर थाना अहरौला में विवेक और दीपक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी। घटना के बाद से दोनों फरार चल रहे थे और पुलिस उनकी तलाश में जुटी हुई थी।
विज्ञापन


इसे भी पढ़ें; Varanasi News Today: सीटीईटी...जेठानी व देवरानी अरेस्ट, हादसों में तीन लोगों की मौत; पढ़ें वाराणसी की खबरें
विज्ञापन
विज्ञापन


थानाध्यक्ष अहरौला अमित कुमार मिश्रा ने बताया कि सोमवार को पुलिस टीम के साथ मुखबिर की सूचना पर करनपुर–इशहाकपुर पुलिया के पास पहुंचे। जहां से वांछित अभियुक्त दीपक चौबे को गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी के कब्जे से एक तमंचा, कारतूस बरामद किया गया। बरामदगी के आधार पर मुकदमे में आर्म्स एक्ट की बढ़ोतरी की गई है।

उन्होंने बताया कि पूछताछ में आरोपी दीपक चौबे ने बताया कि कुत्तों के विवाद के दौरान उसने अपने साथी विवेक चौबे के साथ मिलकर फायरिंग की थी। घटना के बाद मौके पर लोगों के पहुंचने पर दोनों भाग गए थे। अभियुक्त ने अपने कृत्य को गलती स्वीकार किया है। अभियुक्त दीपक चौबे के खिलाफ पहले से ही अतरौलिया और अंबेडकरनगर जनपद में मुकदमे दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed