फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   mama killed bhanji by strangles in azamgarh village shocked by sensational incident

कलयुग का कंस: आजमगढ़ में मामा ने भांजी की गला रेतकर की हत्या, सनसनीखेज वारदात से सहम उठा गांव

Fri, 11 Aug 2023 07:22 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Fri, 11 Aug 2023 07:22 PM IST
सार

आजमगढ़ जिले के नैठी गांव स्थित बहन के घर आए भाई ने धारदार हथियार से गला रेत कर 18 वर्षीय भांजी की हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे मामा को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
mama killed bhanji by strangles in azamgarh village shocked by sensational incident
घटनास्थल पर जुटी भीड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के आजमगढ़ जिले के नैठी गांव में शुक्रवार शाम दिल दहला देने वाली वारदात को अंजाम दिया गया। सगे मामा ने ही धारदार हथियार से गला रेत कर 18 वर्षीय भांजी की हत्या कर दी। वारदात के बाद भाग रहे मामा को ग्रामीणों ने दबोच कर पुलिस के हवाले कर दिया। इस सनसनीखेज वारदात से पूरा गांव सहम उठा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है। 

विज्ञापन


नैठी गांव निवासी खुशी (18) पुत्री स्व. वेद प्रकाश राजभर कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार शाम वह अपने घर पर थी। खुशी का मामा वीरेंद्र राजभर निवासी अजमतगढ़ शुक्रवार दोपहर भांजी के घर आया था। किसी बात को लेकर मामा अपनी भांजी से नाराज था और उसे डांट फटकार लगा रहा था। जिसका खुशी विरोध भी कर रही थी।

विज्ञापन

तमसा नदी के घाट पर पकड़ा गया आरोपी

इसी दौरान वीरेंद्र आक्रोशित हो उठा और धारदार हथियार से भांजी को पकड़ कर गला रेत दिया। मौके पर ही खुशी की मौत हो गई। इसके बाद हत्यारोपी मामा मौके से भाग निकला और गांव के पास से गुजरी तमसा नदी को नाव से पार कर भागने लगा। सिकंदरपुर-नुरूद्दीनपुर तमसा नदी घाट पर लोगों ने विरेंद्र को दबोच लिया। मारपीट कर पुलिस के हवाले कर दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं युवती की धारदार हथियार से गला रेत कर हत्या की जानकारी होते ही मुबारकपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। खुशी दो बहन और एक भाई में सबसे बड़ी थी। उसकी मां का रो-रो कर बुरा हाल हो गया है। हत्यारोपी मामा को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।

समाचार लिखे जाने तक पुलिस को तहरीर नहीं मिली थी। पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल की कवायद में जुटी थी।  सीओ सदर गोपाल स्वरुप वाजपेयी ने कहा कि युवती की हत्या हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed