फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Male skeleton found in a dry canal

Azamgarh News: सूखी नहर में मिला नर कंकाल

Fri, 07 Jun 2024 02:15 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jun 2024 02:15 AM IST
विज्ञापन
Male skeleton found in a dry canal
पवई। थाना क्षेत्र क्षेत्र के फत्तनपुर गांव में सूखी नहर में एक नर कंकाल मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कंकाल को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन

फत्तनपुर गांव के पास से एक नहर गुजरी है। इस नहर के पानी से किसान अपने खेतों की सिंचाई करते हैं। वर्तमान में नहर में पानी नहीं है। बृहस्पतिवार की शाम करीब तीन बजे गांव का कोई व्यक्ति नहर के पास से होकर गुजर रहा था। तभी उसकी नजर एक नर कंकाल पर पड़ी। उसने गांव के अन्य लोगों को यह बात बताई। फिर क्या था देखते ही देखते मौके पर लोगों की भारी भीड़ लग गई।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही पवई थानाध्यक्ष हमराहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। उन्होंने नर कंकाल को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और जांच पड़ताल में जुट गए। नर कंकाल के पास खोपड़ी, टूटी हड्डियों के अलावा नीले रंग का लोअर व नीले रंग का ही कच्छा पड़ा था। नर कंकाल देखने से ऐसा प्रतीत हो रहा था कि वह काफी पुराना था। थानाध्यक्ष पवई अनिल सिंह ने बताया कि नर कंकाल का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद ही आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed