{"_id":"621a6d354dc0167f062d5542","slug":"make-arrangements-for-elections-strong-dm-azamgarh-news-vns6406588111","type":"story","status":"publish","title_hn":"चुनाव को लेकर व्यवस्था कर लें सुदृढ़ : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चुनाव को लेकर व्यवस्था कर लें सुदृढ़ : डीएम
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधानसभा चुनाव को लेकर जिलाधिकारी अमृत त्रिपाठी ने शनिवार को राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण एवं एसकेपी इंटर कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने ईवीएम मशीन प्राप्ति और डिस्पैच स्थल राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान एवं एसकेपी इंटर कालेज की व्यवस्था देखी। इस दौरान उन्होंने सभी व्यवस्था सुदृढ़ कर लेने का निर्देश दिया।
राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्देश दिया कि ड्यूटी में लगे कर्मचारियों के वाहनों के पार्किंग के लिए अलग से बैरीकेटिंग करायी जाय एवं बसों को खड़ा करने के लिए अलग। एसकेपी इंटर कालेज के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी वाहनों के प्रवेश द्वारा पर कड़ी नाराजगी व्यक्त करते हुए सीआरओ एवं एक्सीयन पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिये कि दो दिन के अंदर दीवाल को तोड़कर डबल वाहनों के आने जाने के लिए गेट बनाया जाए, जिससे जाम की स्थिति उत्पन्न न हो। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं को समय से पूर्ण करने के लिए निर्देश दिए। उन्होने कहा कि कोई भी वाहन रोड पर खड़ा नहीं होगा। पार्किंग के लिए स्थान चिन्हित कर वाहनों को खड़ा कराया जाए। उन्होंने कहा कि विधान सभावार साइनेज में ऐरो से दर्शा कर वाहनों की पार्किंग करायी जाए। जिलाधिकारी ने डीपीआरओ को निर्देश दिया कि तत्काल सफाई कर्मियों को लगाकर साफ-सफाई कराई जाए। जिलाधिकारी ने निरीक्षण करते हुए कहा कि माइक्रो आब्जर्वर एवं सेक्टर मजिस्ट्रेट के लिए जगह को चिह्नित कर टेंटेज लगाया जाए एवं पर्याप्त जगह पर दरी बिछाई जाय। उन्होंने कहा कि भीड़ न हो, इसके लिए डिकोडिंग टेबल की व्यवस्था की जाए, सबसे पहले आने वालों की डिकाडिंग कराएं। उन्होंने निर्देश दिया कि बैरिकेडिंग एवं आवश्यकतानुसार कर्मियों के रुकने की व्यवस्था सुनिश्चित कर ली जाए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया कि कर्मियों के वाहनों के आने-जाने के लिए रूट चार्ट तैयार कर लें।