{"_id":"5ecfdab98ebc3e90a24a7425","slug":"major-defaults-in-security-of-azamgarh-district-jail-revealed","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़ जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर, हाईसुरक्षा बैरक से वीडियो कॉल पर बात कर रहा मेरठ का अपराधी ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़ जिला जेल की सुरक्षा में बड़ी चूक उजागर, हाईसुरक्षा बैरक से वीडियो कॉल पर बात कर रहा मेरठ का अपराधी
Thu, 28 May 2020 09:07 PM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Thu, 28 May 2020 09:07 PM IST
विज्ञापन
demo pic
आजमगढ़ जिला जेल की सुरक्षा में एक बड़ी चूक का खुलासा गुरुवार को तब हुआ जब कारागार में बंद मेरठ जिले के बंदी द्वारा वीडियो कॉल पर बात करने का मामला सामने आया। उसे आजमगढ़ जेल के हाई सुरक्षा बैरक में रखा गया है। यहां से वह वीडियो काल करके मेरठ के रहने वाले किसी अपने साथी से बात कर रहा था।
विज्ञापन
सर्विलांस के जरिए जानकारी सामने आने पर इसकी जांच डीआईजी जेल लखनऊ कर रहे हैं। वरिष्ठ जेल अधीक्षक आरके मिश्रा ने बताया कि जानकारी होने पर छापा मारा गया, लेकिन कोई मोबाइल बरामद नहीं हुआ। जिला कारागार के हाई सिक्योरिटी बैरक की सुरक्षा में सेंध लगाकर एक कुख्यात बंदी ने वीडियो कॉलिंग की।
विज्ञापन
दरअसल, जेल में निरुद्ध कुख्यात भूपेंद्र बाफर हत्या के मामले में बंद है। बताया जा रहा है कि उसने मुजफ्फरनगर के विवेक के साथ वीडियो कॉल पर बात की थी। इसका इनपुट वहां के एसएसपी अजय साहनी को मिला था। उन्हीं की शिकायत पर जानकारी सामने आई।
विज्ञापन