फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mahila Morcha protested against the derogatory comments on PM and his mother

Azamgarh News: पीएम, उनकी मां पर अभद्र टिप्पणी के खिलाफ महिला मोर्चा ने किया प्रदर्शन

Tue, 02 Sep 2025 12:14 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:14 AM IST
विज्ञापन
Mahila Morcha protested against the derogatory comments on PM and his mother
आजमगढ़। पीएम मोदी और उनकी स्व. माता पर कांग्रेसी नेता की तरफ से अभद्र भाषा का प्रयोग करने के विरोध में सोमवार को भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने कांग्रेस जिला कार्यालय के सामने प्रदर्शन किया। जिला उपाध्यक्ष पूनम सिंह ने कहा कि कांग्रेस द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता को अभद्र गालियां देने के बाद से देश की जनता और भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश है। लोकतांत्रिक तरीके से चुने प्रधानमंत्री के प्रति राहुल गांधी द्वारा लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग किया जाता है और अब तो कांग्रेस के मंच से अभद्र भाषा का प्रयोग करने का काम राहुल गांधी करा रहे हैं।
विज्ञापन

यह सिर्फ प्रधानमंत्री और उनकी माता का अपमान नहीं है बल्कि दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र और बाबा साहेब के संविधान का अपमान है। राहुल गांधी को इस कृत्य के लिए पूरे देश से माफी मांगनी चाहिए। प्रदर्शन के दौरान पूनम सिंह, विभा बर्नवाल, उषा आर्या, अंजना सिंह, अमित लता सिंह, सुमन आदि मौजूद रहीं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed