फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Mafia Mukhtar ansari appeared in Azamgarh MP MLA court from VC

Azamgarh: माफिया मुख्तार की वीसी से हुई एमपी-एमएलए कोर्ट में पेशी, मजदूर हत्याकांड में थी तारीख

Mon, 03 Jul 2023 06:50 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Mon, 03 Jul 2023 06:50 PM IST
सार

आजमगढ़ के तरवां थाना क्षेत्र में हुए मजदूर हत्याकांड में सोमवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। मामले की अगली सुनवाई अब  10 जुलाई को होगी। 

विज्ञापन
Mafia Mukhtar ansari appeared in Azamgarh MP MLA court from VC
माफिया मुख्तार अंसारी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला।

विस्तार

आजमगढ़ जिले की एमपी-एमएलए कोर्ट में सोमवार को माफिया मुख्तार अंसारी की वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेशी हुई। मजदूर हत्याकांड में माफिया की उपस्थिति में गवाह से जिरह जारी है। न्यायाधीश ने इस मामले में अगली सुनवाई की तिथि 10 जुलाई तय की। 

विज्ञापन


तरवां थाना क्षेत्र के ऐराकला गांव में सड़क निर्माण ठेके के विवाद में मुख्तार अंसारी के लोगों ने ठेकेदार पर फायरिंग की थी। ठेकेदार तो बाल-बाल बच गया लेकिन उसके दो मजदूर गोली लगने से घायल हो गए। जिसमें एक मजदूर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मामले में ठेकेदार की तहरीर पर माफिया मुख्तार अंसारी समेत उसके सहयोगियों को नामजद किया गया।
विज्ञापन


इस मुकदमे की सुनवाई आजमगढ़ एमपी-एमएलए कोर्ट में चल रही है। सोमवार को इस मामले में सुनवाई थी। जिसमें मुखतार अंसारी अंसारी जेल से वीडियो क्रांफ्रेंसिंग के माध्यम से पेश हुए। न्यायाधीश ओम प्रकाश वर्मा के समक्ष इस मामले में गवाह विश्वजीत सिंह की गवाही चल रही है। जिसमें सोमवार को गवाह से जिरह हुई। गवाह से जिरह अभी जारी है और न्यायाधीश ने सोमवार की सुनवाई के बाद इस मामले में अगली तारीख 10 जुलाई तय की। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed