{"_id":"6300db1e273c6a3bf225bc47","slug":"mafia-kuntu-singh-nearest-rajendra-yadav-property-attached-in-azamgarh","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Azamgarh News: कुख्यात माफिया कुंटू के खास राजेंद्र यादव की लाखों की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर था बैनामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Azamgarh News: कुख्यात माफिया कुंटू के खास राजेंद्र यादव की लाखों की संपत्ति कुर्क, पत्नी के नाम पर था बैनामा
Sat, 20 Aug 2022 06:31 PM IST
उत्पल कांत
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
Published by: उत्पल कांत
Updated Sat, 20 Aug 2022 06:31 PM IST
सार
आजमगढ़ में माफिया-अपराधियों पर कार्रवाई जारी है। शनिवार को कुख्यात माफिया कुंटू के खास राजेंद्र यादव की लाखों की संपत्ति कुर्क कर ली गई।
विज्ञापन
राजेंद्र यादव की लाखों की संपत्ति कुर्क
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कुख्यात माफिया व प्रदेश के टॉप-10 अपराधी ध्रुव कुमार सिंह उर्फ कुंटू सिंह के खास राजेंद्र यादव पर आजमगढ़ पुलिस-प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की। उसकी लाखों की संपत्ती शनिवार को कुर्क कर ली गई। कुर्क की गई जमीन का बैनामा राजेंद्र की पत्नी के नाम था। तहसीलदार सगड़ी के नेतृत्व में पहुंची राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने कुर्की की कार्रवाई करने के साथ ही मौके पर बोर्ड भी लगा दिया।
विज्ञापन
राजेंद्र यादव गैंगस्टर के आरोप में जेल में बंद है। सीपू सिंह हत्याकांड में उसे सजा हो चुकी है। जीयनपुर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के तहत राजेंद्र यादव की पत्नी के नाम शेखमौली करतारपुर गांव में क्रय की गई दो जमीनों को चिन्हत करते हुए आख्या एसपी को भेजी गई।
विज्ञापन
एसपी ने कुर्की के लिए अपनी रिपोर्ट लगा कर आख्या जिलाधिकारी को भेज दिया। जिलाधिकारी ने 11 अगस्त को राजेंद्र यादव की पत्नी मीना देवी के नाम से 2011 व 2012 में क्रय की गई दोनों जमीनों को कुर्क करने का आदेश जारी किया। जिलाधिकारी के आदेश के क्रम में तहसीलदार सगड़ी के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम शनिवार को मौके पर पहुंची और चिन्हांकन कर उक्त जमीन को कुर्क कर लिया।
विज्ञापन
कुर्क की गई जमीन की अनुमानित कीमत 10.50 लाख रुपये है। कार्रवाई के दौरान तहसीलदार सगड़ी शक्ति प्रताप सिंह, कोतवाल यादवेंद्र पांडेय समेत संबंधित लेखपाल, कानूनगों व पुलिस फोर्स मौजूद रही।