फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa teachers sent memorandum to Minority Welfare Minister

Azamgarh News: मदरसा शिक्षकों ने अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को भेजा ज्ञापन

Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 07 Jun 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
Madrasa teachers sent memorandum to Minority Welfare Minister
ऑल इंडिया टीचर्स एसोसिएशन मदारिसे अरबिया के बैनर तले मंगलवार को मदरसा के शिक्षकों ने कलेक्ट्रेट स्थित रिक्शा स्टैंड पर धरना दिया। इसके बाद अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री को संबोधित ज्ञापन डीएम को सौंपा। एसोसिएशन के उपाध्यक्ष मुफ्ती अब्दुल कादिर ने कहा कि मदरसों में कार्यरत शिक्षक- कर्मचारियों का आर्थिक शोषण किया जा रहा है। अकारण ही दो माह से वेतन भुगतान रोका गया है। कहा कि भ्रष्ट प्रबंधकों को विभाग संरक्षण दे रहा है। मनमाना आदेश जारी कर शिक्षकों- कर्मचारियों को परेशान किया जा रहा है। मांग की कि मदरसों, कॉलेजों में प्रबंध तंत्र द्वारा किए गए 20 करोड़ से अधिक भ्रष्टचार की अविलंब जांच कर दोषियों के विरूद्ध कार्रवाई की जाए। इस दौरान वहीदुल्लाह खान सईदी, मौलाना अब्दुल माजिद, मौलाना मुमताज, सुफिया बानों, हाफिज साजिद, इमरान आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed