फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madrasa teacher sacked for rigging in date of birth

जन्मतिथि में हेराफेरी करने पर मदरसा शिक्षिका बर्खास्त

Fri, 24 Jan 2020 07:45 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 07:45 PM IST
विज्ञापन
Madrasa teacher sacked for rigging in date of birth
अमिलो। मुबारकपुर कस्बा स्थित मदरसा जामिया नूरल उलूम पर तैनात एक शिक्षिका शुक्रवार को बर्खास्त कर दी गई। जन्मतिथि में हेराफेरी करने की हुई शिकायत में जांच पूरी होने पर मदरसा प्रबंधक समिति ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन

अधिवक्ता अखिलेश दूबे ने मार्च 2017 में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय उत्तर प्रदेश में एक शिकायती पत्र दिया। इसमें मदरसा जामिया नुरूल उलूम पर अप्रैल 2015 में तैनात हुई शिक्षिका अंजुम बानो की तैनाती में गड़बड़ी की शिकायत की गई। तत्कालीन अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री लक्ष्मीकांत ने इस प्रकरण की जांच रजिस्ट्रार मदरसा शिक्षा परिषद को सौंपी। जांच के दौरान जन्मतिथि में हेरफेर, कार्यों में अयोग्यता सहित 16 बिंदुओं पर गहनता से जांच हुई। जिसमें काफी गड़बड़ी पायी गई। जांच में आरोप सिद्ध होने पर प्रबंधक समिति ने शिक्षिका अंजुम बानो की 18 जनवरी को सेवा समाप्त कर दी। प्रबंध समिति के अध्यक्ष जहीन अहमद ने बताया कि बार-बार की नोटिस के बाद भी वह सुनवाई के लिए हाजिर नहीं हुई। अंत में पुलिस की मौजूदगी में सुनवाई की प्रक्रिया संपन्न कराने के साथ ही सेवा समाप्ति की घोषणा की गई। वहीं शिक्षिका अंजुम बानो का आरोप है कि मुझे इस संबंध में कोई सूचना नहीं भेजी गई। मदरसा प्रबंध समिति ने मेरे खिलाफ साजिश रची है। इस कार्रवाई के खिलाफ वे ऊपर तक जायेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed