{"_id":"67b2237205bedf415a0562f2","slug":"madrasa-board-10-sector-magistrates-and-five-mobile-squads-will-take-charge-azamgarh-news-c-258-1-svns1005-127628-2025-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"मदरसा बोर्ड: 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच सचल दस्ता संभालेंगे कमान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मदरसा बोर्ड: 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच सचल दस्ता संभालेंगे कमान
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद द्वारा संचालित मदरसा बोर्ड की परीक्षा सोमवार से शुरू होंगी। इसके लिए जनपद में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट, पांच सचल दस्ता परीक्षा की निगरानी करेंगे। विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं।
मदरसा बोर्ड की मुंशी, मौलवी, आलिम, कामिल और फाजिल की परीक्षा में पिछले वर्ष 3670 परीक्षार्थी बैठे थे, लेकिन इस बार सुप्रीम कोर्ट के आदेश के बाद मदरसों में कामिल और फाजिल की पढ़ाई और परीक्षा पर रोक लगा दी गई है। अल्पसंख्यक निदेशालय से इस बाबत आदेश भी जारी हो चुका है। अब मदरसों में केवल मुंशी, मौलवी और आलिम की पढ़ाई और परीक्षा होगी। मदरसों से कामिल और फाजिल की पढ़ाई हटने पिछली बार की तुलना में इस बार 1357 परीक्षार्थी कम हुए हैं। मदरसा बोर्ड परीक्षा 2025 में मुंशी मौलवी और आलिम की परीक्षा में 2313 परीक्षार्थी बैठेंगे। इसके लिए जनपद में 15 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। शनिवार को ही परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। सोमवार से दो पालियों में परीक्षा कराई जाएगी। 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट और पांच सचल दस्ता परीक्षा की निगरानी करेंगे। इसके अलावा 15 केंद्र व्यवस्थापक, 15 सह केंद्र व्यवस्थापक और कक्ष निरीक्षक रहेंगे। मदरसा बोर्ड की परीक्षा को सकुशल संपन्न कराने के लिए विभाग की तरफ से सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। जिला अल्पसंख्यक कल्याण कार्यालय में कंट्रोल रूम बनाया गया हैं।
इन मदरसों में होगी बोर्ड परीक्षा
मदरसा बोर्ड की परीक्षा मदरसा अल्जामेअतुल इस्लामिया निस्वां असरफिया, मदरसा अल्जामेअतुल इस्लामिया असरफिया, मदरसा शमसुलहक मेमोरियल, मदरसा हजरत जैनब निस्वां, हजरज आयशा मदरसा अरबिया निस्वां मंदे को परीक्षा केंद्र बनाया गया है। इसके अलावा, मदरसा मदरसतुल बनात, मदरसा अरबिया कासिमुल उलूम, मदरसा अफजाजुल उलूम मगरावां, मदरसा दारूल उलूम गौसिया हुजुरिया, मदरसा अरबिया फैजे नईमी, मदरसा जियाउल ईमान कुरियावां, मदरसा उस्मानियां नोनारी, मदरसा नुरूल इस्लाम निस्वा हाजीपुर, मदरसा राबिया मेमोरियल निस्वां स्कूल और मदरसा दारूत्तालीम निस्वां, मधनापार को परीक्षा केंद्र बनाया गया है।
विज्ञापन
मदरसा बोर्ड की परीक्षा 17 फरवरी से दो पालियों में शुरू होगी। इसकी सभी तैयारी पूरी कर ली गई है। 15 परीक्षा केंद्रों पर 2313 परीक्षार्थी परीक्षा देंगे। 10 सेक्टर मजिस्ट्रेट पांच सचल दस्ता परीक्षा की निगरानी करेंगे। सभी परीक्षा केंद्रों पर प्रश्न पत्र पहुंच गए हैं। विभाग में कंट्रोल रूम बनाया गया है।- वर्षा अग्रवाल, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी