फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Made people aware of corona infection with hygiene

स्वच्छता के साथ कोरोना संक्रमण के प्रति लोगों को किया जागरूक

Mon, 10 May 2021 10:19 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 10 May 2021 10:19 PM IST
विज्ञापन
Made people aware of corona infection with hygiene
आजमगढ़। विकासखंड कोयलसा के ग्राम इसहाकपुर में सोमवार को सामाजिक कार्यकर्ता धर्मेंद्र जायसवाल द्वारा कोविड-19 के प्रोटोकॉल का पालन करते हुए स्वच्छता अभियान व नोवल कोरोना वायरस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसके तहत डोर टू डोर लोगों को सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, साफ-सफाई रखने, मास्क लगाने तथा टीकाकरण कराने के लिए बताया गया।
विज्ञापन

धर्मेंद्र जायसवाल ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना का प्रकोप बहुत तेजी से बढ़ रहा है तथा इसके कारण संक्रमित व्यक्तियों की संख्या में भी लगातार वृद्धि हो रही है। इसलिए कोरोना वायरस को हल्के में न लें बल्कि सावधानी बरतें। क्योंकि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से केवल सावधानियां और एहतियात बरतकर ही बचा जा सकता है। इसलिए हमेशा अपना मास्क सही तरीके से पहनें, बार-बार हाथ धोएं और दूसरों से दो गज की दूरी बना कर रखें। आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, अगर घर पर ही रह रहे हैं तो बाहरी व्यक्ति का आना- जाना भी कम रखें। बाहर से आई हुई चीजों को सैनिटाइज करके ही उपयोग करें तथा जो भी लोग टीकाकरण के लिए पात्र हैं वे लोग अपने नजदीकी टीकाकरण केंद्र पर जा करके अपना टीकाकरण कराकर दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस के संक्रमण पर पूरी तरह से लगाम लगाने के लिए मास्क, सैनिटाइजर और सोशल डिस्टेसिंग के नियमों का पालन करने के साथ ही सभी लोगों को टीकाकरण कराना भी बहुत जरूरी है। क्योंकि टीकाकरण ही एक ऐसा कारगर हथियार है जिसके जरिए इस भयंकर जानलेवा कोरोना वायरस को हमेशा के लिए भगाया जा सकता है इसलिए अफवाहों से बचें और सभी लोग टीकाकरण करवाएं। इस अवसर पर सुनीता, माधुरी, पार्वती, पूजा, शिवांगी, राधिका, प्रियंका, वंदना, सोनम, गुजराती, विपिन, आकाश, रमाकांत, अजय, शिवकुमार, मुन्नीलाल, राम आशीष, रामदरश, मनरदेव, महादेव, मुकेश आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed