फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Madarsa students will get secondary and senior secodary degree

मदरसों में मिलेगी सेकेंड्री और सीनियर सेकेंड्री की डिग्री

Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Jan 2020 06:51 PM IST
विज्ञापन
Madarsa students will get secondary and senior secodary degree
आजमगढ़। मदरसा शिक्षा परिषद ने इस बार परीक्षा में अहम बदलाव किए हैं। मुंशी, मौलवी को अब सेकेंड्री और आलिम को 12वीं की तर्ज पर सीनियर सेकेंड्री की डिग्री दी जाएगी। इस डिग्री की बदौलत मदरसा छात्र किसी भी कॉलेज में प्रवेश ले सकेेंगे। उनकी डिग्री यूपी व सीबीएसई बोर्ड के समकक्ष होगी। इसी के साथ मदरसा बोर्ड ने कॉन्वेंट की तर्ज पर मदरसों में सेशनल टेस्ट की व्यवस्था लागू की है। सेशनल टेस्ट 20 व 30 अंकों का होगा। वाइवा के लिए बाह्य परीक्षक तैनात होंगे। इसमें वायवा की भी व्यवस्था लागू की गई है।
विज्ञापन

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी साहित्य निकष सिंह ने बताया कि मुंशी, मौलवी में 20 अंकों के सेशनल या सत्रांक टेस्ट में 10 अंक प्रोजेक्ट या एसाइनमेंट के लिए, पांच अंक उपस्थिति के लिए और वाइवा व मोरल एक्टीविटी के लिए पांच अंक दिए जाएंगे। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 10 अंक का प्रोजेक्ट एसाइनमेंट और 10 अंक वाइवा के लिए होगा। सीनियर सेकेंड्री के लिए प्रोजेक्ट एसाइनमेंट के लिए 15 अंक, उपस्थिति के लिए पांच अंक और वाइवा व मोरल एक्टीविटी के लिए 10 अंक निर्धारित हैं। व्यक्तिगत परीक्षार्थियों के लिए 15 अंक प्रोजेक्ट के लिए और वायवा व मोरल एक्टीविटी के लिए 15 अंक दिए जाएंगे। मदरसा बोर्ड की परीक्षा 25 फरवरी से पांच मार्च तक होगी। सभी मदरसों को सत्रांक परीक्षा फरवरी के प्रथम सप्ताह तक कराने को कहा गया है। वाइवा के लिए जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी बाह्य परीक्षक नामित करेंगे। सभी मदरसे सत्रांक के अंकों की फीडिंग पोर्टल पर आनलाइन कर लेंगे। यदि किसी छात्र-छात्रा के सत्रांक का अंक पोर्टल पर नहीं फीड होगा तो उसका बोर्ड परीक्षा का अंक फीड नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed