फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   lover who came to meet his girlfriend beaten to death in Azamgarh

UP News: आजमगढ़ में खौफनाक वारदात, प्रेमिका से मिलने आए युवक को जमकर पीटा; इलाज के दौरान मौत

Fri, 14 Mar 2025 12:25 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: प्रगति चंद Updated Fri, 14 Mar 2025 12:25 PM IST
सार

Azamgarh News: आजमगढ़ जिले में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां रात में प्रेमिका से मिलने आए युवक को युवती के घरवालों ने जमकर पिटाई कर दी। जिससे उसकी मौत हो गई। 

विज्ञापन
lover who came to meet his girlfriend beaten to death  in Azamgarh
मृतक की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आजमगढ़ जिले के निजामाबाद थाना क्षेत्र के फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात प्रेमिका से मिलने आए युवक की लोगों ने जमकर पिटाई कर दी। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


ये है पूरा मामला   
जानकारी के मुताबिक फरहाबाद गांव में बृहस्पतिवार की रात लगभग दो बजे रानी की सराय थाना क्षेत्र के बसई गांव का रहने वाला फैसल (20) प्रेमिका से मिलने के लिए आया। इसकी जानकारी घर वालों को हुई तो उन्होंने फैसल की जमकर पिटाई कर दी। 
विज्ञापन


इसके बाद उसके घर वालों को सूचना दी। जानकारी होते ही उसके भाई राशिद और आमिर मौके पर पहुंचे। भाई को घायल अवस्था में देखकर दोनों पक्षों में कहासुनी होने लगी। आरोप है कि लड़की के परिवार वालों ने राशिद और आमिर की भी जमकर पिटाई कर दी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजन फैसल को लेकर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। बसई गांव के प्रधान के माध्यम से परिवार के लोगों ने निजामाबाद थाने में तहरीर दी और मुकदमा पंजीकृत करने की मांग की। 

इस बाबत थाना प्रभारी हीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि प्रेम प्रसंग का मामला था। फैसल लड़की से मिलने गया था, लेकिन लोगों ने मिलने नहीं दिया। इसी को लेकर उसने सुसाइड कर लिया। पोस्टमार्टम के बाद स्थिति स्पष्ट होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed