फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loved ones gave courage, 108 year old woman won battle with Corona

अपनों ने दी हिम्मत तो 108 वर्षीय वृद्धा ने जीती कोरोना से जंग

Wed, 09 Sep 2020 11:15 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 09 Sep 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Loved ones gave courage, 108 year old woman won battle with Corona
आजमगढ़ की 108 वर्षीय दुलारी देवी। इन्होंने दे कोरोना को मात। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। अपने आखिरकार अपने होते हैं। यदि अपनों का साथ मिल जाए तो इंसान बड़ी से बड़ी मुश्किल भरी राह को भी हंसते हुए पार कर जाता है। ऐसा ही एक मामला बुधवार को मेडिकल कालेज में देखने को मिला। जहां 108 वर्षीय वृद्ध महिला ने अपनों की हिम्मत व चिकित्सकों की मेहनत से कोरोना से जंग जीत ली। वृद्धा अब पूरी तरह स्वस्थ है और अपने परिवार के साथ घर चली गई। हालांकि दोबारा कोरोना संक्रमित न हों इसके लिए चिकित्सकों ने बेहतर सलाह दी।
विज्ञापन

राजकीय मेडिकल कालेज चक्रपानपुर के कोरोना वार्ड के नोडल प्रभारी डा. नियाज हसन ने बताया कि बलिया की रहने वाली दुलारी देवी (108) को खांसी-जुकाम और बुखार होने पर उन्होंने कोरोना की जांच कराई थी। उनकी जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजीटिव आई। तबीयत बिगड़ने पर उन्हें 31 अगस्त को मेडिकल कालेज में भर्ती कराया गया। वहीं परिवार और चिकित्सक उनका हौसला अफजाई करते रहें। चिकित्सकों की कड़ी मेहनत के बाद वृद्घ महिला की रिपोर्ट नौ सितंबर को नेगेटिव पाई गई। देर शाम को वह अपने घर लौट गई। वृद्घ महिला का कहना था कि वह कोरोना से जंग केवल चिकित्सक व अपने परिवार के कारण जीत सकी हैं, जिन्होंने हर पल पर उनका ख्याल रखा। वहीं उप प्राचार्य डा. राजेश कुमार व डा. दीपक पांडेय ने वृद्घ महिला को वार्ड से निकने पर स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed