फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loss of crops being starry hightension

हाईटेंशन तारों से फसलों का हो रहा नुकसान

Sun, 22 Mar 2015 11:59 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Sun, 22 Mar 2015 11:59 PM IST
विज्ञापन
Loss of crops being starry hightension
 चांदपट्टी मेहरा गांव में खेतों से होकर गुजरे हाईटेंशन तार किसानों की परेशानी का सबब बने हैं। पहले प्रकृति की मार और अब तारों के चलते खेतों में आग लगने से फसलों के बर्बाद होने के खतरे से किसान परेशान हैं।
विज्ञापन


विद्युत विभाग से शिकायत के बाद भी स्थिति जस की तस है। चिंतित किसानों ने जल्द ही तार न हटाए जाने पर चक्का जाम करने की चेतावनी दी है।

  जिले में हर साल गर्मी के दिन में ताराें के आपस में टकराने से किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। कुछ ऐसा ही मामला चांटपट्टी मेहरा गांव में है। गांव में कुछ किसानों के खेतों से हाईटेंशन तार गुजरे हैं। तार काफी नीचे हैं। वर्तमान में दोपहर में तेज हवाएं चल रही हैं।
विज्ञापन


किसान डरे हुए हैं कि कहीं उनकी फसलें इस बार भी विभाग की लापरवाही की भेंट न चढ़ जाए। गांव के कुर्बान आजमी, मु. खालिद, मु. आरिफ, मु. हुसैन, विजय कुमार, परवेज, उमेश, तबरेज, अजय गौतम ने कहा कि खेतों पर गुजरे तार काफी जर्जर  हैं और बहुत नीचे लटक रहे हैं। जो दुर्घटना का सबब बने हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


किसानों ने बताया कि ढाई वर्ष पूर्व तार नीचे होने के कारण जावेद नाम के एक व्यक्ति की झुलस कर मौत हो गई थी। लोगों ने चेतावनी दी कि यदि सप्ताहभर में तारों को दुरुस्त नहीं किया गया तो वह रौनापार-चांदपट्टी मार्ग पर चक्का जाम करेंगे।

 अवर अभियंता जयनरायन ने बताया कि उच्चाधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। सामान नहीं मिल रहा है। मिलते ही तार बदल दिए जाएंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed