फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Loot of 1.50 lakhs from customer care center

आजमगढ़ में ग्राहक सेवा केंद्र से दिन दहाड़े 1.50 लाख की लूट

Mon, 17 Feb 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 17 Feb 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
Loot of 1.50 lakhs from customer care center
अमिलो/सठियांव। मुबाकपुर थाने के मोहब्बतपुर गांव स्थित ग्राहक सेवा केंद्र से सोमवार की दोपहर दो बाइक पर सवार पांच बदमाशों ने 1.50 लाख रुपये लूट लिए। दहशत फैलाने के लिए दो राउंड गोलियां भी चलाईं। एक गोली लगने से केंद्र का शीशा आदि टूट गया। बदमाश दिनदहाड़े घटना को अंजाम देकर आसानी से मोहब्बतपुर गांव होते हुए फरार हो गए। सूचना पर डीआईजी, एसपी समेत अन्य आलाधिकारी मौके पर पहुंचकर मुआयना किया।
विज्ञापन

जहानागंज थाना क्षेत्र के बसगीत गांव निवासी मिथिलेश दुबे मुबारकपुर के मोहब्बतपुर गांव में ग्राहक सेवा केंद्र चलाते हैं। काशी गोमती संयुक्त ग्रामीण बैंक से जुड़ा यह केंद्र करीब ढाई साल से संचालित है। सोमवार की दोपहर मिथिलेश अपने सेवा केंद्र में बैठकर ग्राहकों को रुपये दे रहे थे। यहां पर मिथिलेश के अलावा चार से पांच ग्राहक मौजूद थे। दोपहर करीब 12.30 बजे दो बाइक पर सवार पांच बदमाश पहुंचे। इसमें दो बदमाश बाहर बाइक के पास खड़े थे, जबकि तीन अपने चेहरे पर नकाब लगाकर ग्राहक सेवा केंद्र में पहुंचे और वहां मौजूद लोगों को तमंचे से भयभीत कर लूटपाट करने लगे। बदमाशों और मौजूद लोगों के बीच हाथापाई भी हुई, लेकिन बदमाशों ने फायरिंग कर दी। गोली लगने से दुकान का शीशा आदि टूट गया। बदमाश दराज में रखे करीब 1.50 लाख रुपये लेकर मोहब्बतपुर गांव की आबादी के बीच से होकर फरार हो गए। दिनदहाड़े लूट की सूचना से हलाकान डीआईजी, एसपी, एसपी सिटी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। एसपी सिटी पंकज पांडेय ने बताया कि अज्ञात के विरुद्ध केस दर्ज किया गया है। खुलासे के लिए पांच टीमों का गठन किया गया है। शक के आधार पर कुछ संदिग्धों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed