{"_id":"65e570577d7945089904a6d8","slug":"lok-sabha-election-2024-azamgarh-bjp-candidate-dinesh-lal-yadav-nirahua-2024-03-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lok Sabha Election 2024: सांसद निरहुआ को BJP ने फिर बनाया आजमगढ़ से प्रत्याशी, पार्टी के नेताओं का जताया आभार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lok Sabha Election 2024: सांसद निरहुआ को BJP ने फिर बनाया आजमगढ़ से प्रत्याशी, पार्टी के नेताओं का जताया आभार
Mon, 04 Mar 2024 12:25 PM IST
प्रगति चंद
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
Published by: प्रगति चंद
Updated Mon, 04 Mar 2024 12:25 PM IST
सार
Azamgarh BJP Candidate Dinesh Lal Yadav Nirahua : आजमगढ़ लोकसभा सीट से भाजपा ने एक बार फिर दिनेश लाल यादव निरहुआ को मैदान में उतारा है। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने 2019 में भाजपा के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। वर्तमान में वे आजमगढ़ के सांसद हैं।
विज्ञापन
दिनेश लाल यादव निरहुआ निरहुआ
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आजमगढ़ जनपद में लोकसभा चुनाव के लिए जिले की दो लोकसभा सीटों पर प्रत्याशियों के नामों का एलान किया है। पार्टी ने आजमगढ़ से वर्तमान सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है।
विज्ञापन
आजमगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा ने सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी घोषित कर अपने पत्ते खोल दिए हैं। भोजपुरी स्टार दिनेश लाल यादव ने 2019 में भाजपा के साथ अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। भाजपा के टिकट पर उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के खिलाफ चुनाव लड़ा।
विज्ञापन
सपा बसपा गठबंधन होने के कारण उन्हें इस चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था, लेकिन 2022 में अखिलेश के लोकसभा सीट से इस्तीफा देने के बाद हुए उपचुनाव में निरहुआ ने सपा के धर्मेंद्र यादव को हराकर जीत हासिल की। जीत हासिल करने के बाद वह जिले में फिल्म की शूटिंग करने के साथ ही लोगों के बीच कार्यक्रमों में भी शामिल होते रहे।
विज्ञापन
उनकी सबसे बड़ी बात यह रही कि जहां सांसद बनने के बाद लोग सुरक्षा व्यवस्था के बीच रहते और आम जनमानस से दूर होते हैं। वहीं सांसद निरहुआ लोगों के बीच बने रहे और कोई भी आम व्यक्ति उनसे आसानी से मिल सकता था। जिससे उनकी लोकप्रियता में इजाफा हुआ है। जिसे देखते हुए पार्टी ने एक बार फिर उन पर भरोसा जताते हुए मैदान में उतारा है। साथ ही पिछले लोकसभा उपचुनाव में निरहुआ ने सपा के परंपरागत वोटों में भी सेंधमारी की थी। जिसे देखते हुए भी पार्टी ने यादव बाहुल्य सीट पर निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है।