फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lok Sabha By Election Azamgarh may be renamed as Aryamgarh CM Yogi hints in rally

Lok Sabha By Election: आजमगढ़ का नाम हो सकता है आर्यमगढ़, सीएम योगी ने जनसभा में दिए संकेत

Sun, 19 Jun 2022 06:59 PM IST
उत्पल कांत संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़
संवाद न्यूज एजेंसी, आजमगढ़ Published by: उत्पल कांत Updated Sun, 19 Jun 2022 06:59 PM IST
सार

 जनसभा को संबोधित करते हुए सीएम योगी ने कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है। आजमगढ़ को आतंकगढ़ मत बनने दीजिए।

विज्ञापन
Lok Sabha By Election Azamgarh may be renamed as Aryamgarh CM Yogi hints in rally
जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

लोकसभा उपचुनाव के लिए जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने विपक्ष पर जमकर हमला बोला। वहीं आजमगढ़ का नाम बदलकर आर्यमगढ़ करने का संकेत भी दिया। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ को आर्यमगढ़ बनाने की प्रक्रिया के साथ जुड़ने का अवसर आपके पास आया है। चूकिएगा मत। आजमगढ़ को आतंकगढ़ मत बनने दीजिए।

विज्ञापन


सीएम योगी आजमगढ़ संसदीय सीट के उपचुनाव के मद्देनजर अकबेलपुर और बघैला गांव में जनसभा को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि आजमगढ़ के लोगों ने सपा का हमेशा साथ दिया लेकिन उसने विकास नहीं किया। बल्कि, यहां के लोगों की पहचान का संकट खड़ा कर दिया। आजमगढ़ के लोगों को किसी जिले व प्रदेश में कमरे तक नहीं मिलते थे।
विज्ञापन


सपा और बसपा पर हमलावर रहे सीएम योगी
सूबे के विकास के लिए सपा और बसपा राहु-केतु के समान हैं। कहा कि दोनों पार्टियों ने आजमगढ़ के लोगों को धोखा दिया है। भाजपा सरकार ने आजमगढ़ को विकास से जोड़ा है। आजमगढ़ में हवाई अड्डा, राज्य विश्वविद्यालय, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे व गोरखपुर लिंक एक्सप्रेस-वे बनाकर विकास किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

कहा , सपा ने आजमगढ़ की जनता के साथ अपने कार्यकर्ताओं को भी धोखा दिया है। अखिलेश यादव यहां के सांसद थे, लेकिन कोरोना काल में जनता का हाल जानने तक नहीं आए। सहायता भी नहीं भेजी। आरोप लगाया कि जब देश कोरोना से जूझ रहा था तो अखिलेश सरकार का दुष्प्रचार कर रहे थे।

कोरोना टीका को भाजपा का टीका बताकर जनता को गुमराह कर रहे थे। आरोप लगाया कि सपा की सरकार में जब वैकेंसी निकलती थी तो पूरा खानदान वसूली करने निकल पड़ता था। उन्होंने जनता का विकास न करके सिर्फ अपना और परिवार का विकास किया। 

महिला दरोगा को अपशब्द कहा

सगड़ी तहसील क्षेत्र के बिलरियागंज स्थित बघैला के मैदान में सीएम योगी आदित्यनाथ की जनसभा के दौरान एक महिला एसआई को एक व्यक्ति ने अपशब्द कह दिया। महिला दरोगा सीएम योगी आदित्यनाथ की सुरक्षा में लगी थी। उन्होंने अपना परिचय भी दिया। इसके बावजूद उस व्यक्ति ने ऐसा किया। महिला दरोगा ने एसपी से शिकायत करने की बात कही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed