{"_id":"91e490a5b2af036a39fcc632e7832605","slug":"lohia-was-the-great-warrior-of-socialist-movement-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समाजवादी आंदोलन के महान योद्धा थे लोहिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समाजवादी आंदोलन के महान योद्धा थे लोहिया
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
Updated Mon, 23 Mar 2015 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
समाजवादी पुरोधा डा. राममनोहर लोहिया की जयंती सोमवार को सपा कार्यालय में मनाई गई। शहादत दिवस पर शहीद-ए-आजम भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को श्रद्धांजलि दी गई। शुरुआत जिलाध्यक्ष हवलदार यादव, राज्यमंत्री रामकृष्ण यादव, वसीम अहमद, पूर्व सांसद नंदकिशोर यादव, विधायक डा. संग्राम यादव, श्याम बहादुर सिंह यादव, बेचई सरोज, आलमबदी आदि नेताओं द्वारा डा. राममनोहर लोहिया और शहीद-ए-आजम भगत सिंह के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।
जिलाध्यक्ष हवलदार यादव ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया समाजवादी आंदोलन के महान योद्धा थे। उन्होंने सामाजिक गैर बराबरी को समाप्त कर समतामूलक समाज बनाने का संदेश दिया। दर्जा प्राप्त राज्यमंत्री रामकृष्ण यादव, बर्मन यादव, रामप्यारे यादव, ओमप्रकाश राय, लालमुनि राजभर, रामबुझारत, एसके सत्येन, आरपी राय, राजेश गिरी, सलमान खान, राजनरायन यादव, संजय दुबे, दीपक राय, विवेक सिंह, कल्पनाथ पासवान, शिवमूरत आदि उपस्थित थे। विधानसभा इकाई के अध्यक्ष रामवृक्ष राजभर की भाभी के निधन पर शोक व्यक्त किया गया।
लोहिया नहीं मनाते थे अपना जन्मदिन ः लोकतंत्र सेनानी सेवा संस्थान की बैठक रोडवेज स्थित गांधी भवन में कार्यवाहक अध्यक्ष कन्हैया लाल श्रीवास्तव की अध्यक्षता में सोमवार को हुई। मेवालाल गोस्वामी ने कहा कि भगत सिंह का देश की आजादी में महत्वपूर्ण स्थान है। 23 मार्च को ही तीन अमर शहीदों को फांसी पर लटकाया गया था, इसी कारण राममनोहर लोहिया अपना जन्मदिन नहीं मनाते थे। बैठक में चंद्र विनोद सिंह, सिंहासन यादव एडवोकेट, सच्चिदानंद गुप्त, सूर्यनाथ, सभानरायण राय, पतिराम यादव, सुबाष गुप्त मौजूद थे।