{"_id":"5da212858ebc3e93b9523d17","slug":"lohia-raised-the-voice-of-the-poor-azamgarh-news-vns4886921172","type":"story","status":"publish","title_hn":"लोहिया ने गरीबों की आवाज को किया बुलंद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लोहिया ने गरीबों की आवाज को किया बुलंद
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय में लोहिया जी को श्रद्धांजलि अर्पित करते सपाजन।
- फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। समाजवाद के प्रहरी स्व. डा. राममनोहर लोहिया जी की पुण्यतिथि शनिवार को सपाजनों ने सादगी के साथ मनाया। कलेक्ट्री कचहरी स्थित सपा कार्यालय पर पदाधिकारियों ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। इसी क्रम में सठियांव में भी श्रद्धांजलि सभा हुई।
कलेक्ट्रेट स्थित सपा कार्यालय में गोष्ठी को संबोधित करते हुए जयराम पटेल ने कहा कि डा. राममनोहर लोहिया ने गरीबों की आवाज को बुलंद किया। सदस्य जिला पंचायत राजाराम सोनकर ने कहा कि लोहिया जी के विचारों को और उनकी नीतियों पर कार्य करना चाहिए। कार्यक्रम को प्रेमा यादव, शिवसागर यादव, भजुराम पटेल आदि ने संबोधित किया। अध्यक्षता लालमनि राजभर व संचालन हरिप्रसाद दूबे ने किया।
इस मौके पर शोभनाथ यादव, मिर्जा मसूद बेग, द्रौपदी पांडेय, किरन श्रीवास्तव, माया देवी, रामप्रकाश सोनकर, केदार, रिंकू यादव, पवन, संतोष, विपुल राय, इसरार अहमद, सोहराब अहमद, सोहराब आलम, मेराज आदि उपस्थित थे। सठियांव संवाददाता के अनुसार समाजवादी पार्टी मुबारकपुर विधानसभा क्षेत्र के सठियांव स्थित कार्यालय में डा. राम मनोहर लोहिया की पुण्यतिथि मनाई गई। इस अवसर पर पूर्व सपा जिलाध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि देश भाजपा की तानाशाही नीतियों से सांप्रदायिकता की ओर अग्रसर हो रहा है। आज देश में आर्थिक आपातकाल चल रहा है। देश के युवा बेरोजगार हो रहें हैं। किसानों की हालत बदत्तर होती जा रहीं हैं। पुलिस फर्जी इनकाउंटर कर रहीं है। आज हम सभी लोगों को लोहिया के विचारों पर चलकर जुल्म ज्यादती के खिलाफ लड़ना होगा। इस मौके पर बहादुर यादव, रमेश गोड़, श्रीराम यादव, केवल, चंदन यादव, जयराम यादव, संजय यादव आदि उपस्थित थे।