फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lock down violation and not following social distancing too

लॉक डाउन में भी तफरी करने वालों पर नहीं लग पा रही लगाम

Mon, 06 Apr 2020 05:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 06 Apr 2020 05:12 PM IST
विज्ञापन
Lock down violation and not following social distancing too
शहर के वेस्ली इंटर कालेज में सब्जियों की खरिदारी बरते लोग। - फोटो : AZAMGARH
आजमगढ़। लॉक डाउन के दौरान सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं नजर आ रहा है। शासन के फरमान के बाद भी अनुपालन कराने वाले मूकदर्शक बने हुए है। बाजार से लेकर सरकारी कार्यालयों तक सोशल डिस्टेंसिंग की धज्जियां उड़ रही हैं।
विज्ञापन

मरकज से लौटे तबलीगी जमातियों में तीन के कोरोना पॉजीटिव पाए जाने पर सख्ती की बात कही गई है। इसके बाद भी जिले में न तो लॉक डाउन का ही कड़ाई से अनुपालन हो रहा है न ही सोशल डिस्टेंसिंग का। डीएम एनपी सिंह ने सभी थानाध्यक्षों व चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया था कि लॉक डाउन के दौरान बेवजह तफरी करने वालों का चालान किया जाए। उन्हें थाने पर बैठाया जाए लेकिन लॉक डाउन को सफल बनाने की जिम्मेदारी जिसे मिली है वह फेल साबित हो रहे हैं। वहीं सोशल डिस्टेंसिंग का भी अनुपालन कहीं भी नहीं होता नजर नहीं आ रहा है। सब्जी मार्केट हो, किराना, दवा की दुकान हो कहीं भी लोग एक मीटर की दूरी नहीं बना रहे है। सरकारी कार्यालय परिसरों का भी ऐसा ही कुछ नजारा नजर आ रहा है।
विज्ञापन

पैथॉलाजी सेंटरों पर सोशल डिस्टेंसिंग नदारद
आजमगढ़। लॉक डाऊन के दौरान दवा की दुकानों, अस्पतालों व पैथॉलजी सेंटरों को खुले रहने की अनुमति है। लेकिन इन स्थानों पर सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन कराने का कड़ा निर्देश भी है। लेकिन ऐसा होता कहीं भी नजर नहीं आ रहा है। प्राइवेट डॉक्टरों की क्लीनिक हो अथवा पैथॉलजी सेंटर भारी भीड़ उमड़ी रह रही हैऔर कहीं भी सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होता नहीं दिखायी दे रहा है। सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर बड़ी-बड़ी बाते कहने वाले जिम्मेदार अधिकारियों की नजर इन अनदेखी की तरफ नहीं पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एटीएम पर भी एक दूसरे से सट कर खड़े हो रहे लोग
आजमगढ़। लॉक डाऊन के दौरान जिला प्रशासन ने सभी बैंक एटीएम को खोले रखने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही एटीएम पर सेनेटाइजर की व्यवस्था के साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग के अनुपालन का भी निर्देश है। लेकिन ऐसा होता कहीं नजर नहीं आ रहा है। शुरूआत के दो-चार दिन एटीएम पर सेनेटाइज रखे गये थे और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन भी हो रहा था लेकिन वर्तमान में न तो सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन ही हो रहा है न ही कहीं सेनेटाइजर आदि ही दिख रहे है। सोमवार को एक एटीएम पर पैसा निकासी के लिए लोग एक दूसरे से सट कर खड़े थे।

सब्जी मार्केटों में सोशल डिस्टेंसिंग का नहीं दिख रहा अनुपालन
आजमगढ़। लॉक डाऊन लगते ही डीएम ने जिले में सब्जी व किराना को लेकर विशेष दिशा निर्देश जारी किये थे। चार बड़े किराना कारोबारियों को होम डिलेवरी का निर्देश हुआ था तो वहीं सब्जी की दुकानों मंडी के बजाए हर वार्ड में अलग-अलग जगहों पर लगवाया गया था। ऐसा इसलिए किय गया था कि दूर-दूर दुकाने लगेगी और सोशल डिस्टेंसिंग का अनुपालन होगा लेकिन किसी भी सब्जी मार्केट में ऐसा नहीं दिख रहा है। शुरू में दो चार दिन सोशल डिस्टेंसिंग को लेकर दुकानों के आगे गोला आदि बनवाये गये थे लेकिन उसके बाद सब ठंडे बस्ते में चला गया।

शहर कोतवाली के पास सोनोग्राफी सेंटर पर सामाजिक दूरी का नही पालन कर रहे लोग।

शहर कोतवाली के पास सोनोग्राफी सेंटर पर सामाजिक दूरी का नही पालन कर रहे लोग।- फोटो : AZAMGARH

शहर के आसिफगंज स्थित बैंक से रुपये निकालने के दौरान सामाजिक दूरी का नही पालन कर रहे लोग।

शहर के आसिफगंज स्थित बैंक से रुपये निकालने के दौरान सामाजिक दूरी का नही पालन कर रहे लोग।- फोटो : AZAMGARH

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed