फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   List of reservation for block head post released from the government level

शासन स्तर से जारी हुई ब्लाक प्रमुख पद के आरक्षण की सूची

Fri, 19 Mar 2021 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 19 Mar 2021 11:55 PM IST
विज्ञापन
List of reservation for block head post released from the government level
आजमगढ़। पूर्व जारी आरक्षण पर हाईकोर्ट के रोक लगाने के बाद शुक्रवार की देर शाम शासन स्तर से नई आरक्षण नीति के अनुसार ब्लाक प्रमुख पद के आरक्षण की सूची घोषित कर दी गई। शासन द्वारा जनपद के 22 ब्लाक प्रमुख पदों में से 15 प्रमुख पदों को विभिन्न वर्गों के लिए आरक्षित किया गया है।
विज्ञापन

पंचायत चुनाव की आरक्षण प्रक्रिया पर हाईकोर्ट द्वारा रोक लगा लगा दी गई थी। इस रोक के बाद चुनाव की तैयारी में जुटे लोगों की निगाहें नए सिरे से होने वाले आरक्षण पर टिक गई थी। शासन स्तर से आरक्षण को लेकर अधिसूचना जारी कर दी गई थी। शुक्रवार की देर शाम ब्लाक प्रमुख पद के आरक्षण की सूची भी जारी कर दी गई। जिसमें जनपद के 22 ब्लाक प्रमुख पदों में से 15 पदों को विभिन्न पदों के लिए आरक्षित कर दिया गया है। जिसमें दो पद अनुसूचित जाति महिला, तीन सीटें अनुसूचित जाति के लिए आरक्षित किए गए हैं। वहीं पिछड़ा वर्ग महिलाओं के लिए दो और पिछड़ा वर्ग के लिए चार सीटों को आरक्षित किया गया है। जबकि महिलाओं के लिए चार सीटें और सात सीटों को अनारक्षित किया गया है। ब्लाक प्रमुख पदों की सीटों के आरक्षण की घोषणा के साथ ही अब चुनाव लड़ने की तैयारी में जुटे लोगों की निगाहें प्रस्तावित आरक्षण सूची के प्रकाशन पर टिक गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed