फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   List historyheater and suspects

हिस्ट्रीशीटर और संदिग्धों की सूची बनाएं

Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jan 2021 11:35 PM IST
विज्ञापन
List historyheater and suspects
आजमगढ़। ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व एसडीएम सदर गौरव कुमार ने बृहस्पतिवार को सदर तहसील सभागार में बैठक की। उन्होंने पुलिस अधिकारियों से कहा कि प्रत्येक थानों के तहत हल्केवार गांव की रिपोर्ट बनाएं, जिसमें पंचायत चुनाव में कितने लोग लड़ रहे हैं या कितने लोग लड़ चुके हैं। उनको बुलाकर संबंधित थानों पर मीटिंग कराएं। गांव में जो भी भूमि व आबादी से संबंधित विवाद चल रहे हैं, उसको राजस्व एवं पुलिस की संयुक्त टीम बनाकर समाधान करें। इसके अलावा असलहे के लाइसेंस धारक, हिस्ट्रीशीटर और संदिग्धों की सूची बनाएं। आबकारी विभाग से कहा कि पंचायत चुनाव को देखते हुए जहां भी अवैध शराब की सूचना मिलती है, उस पर कार्रवाई करें। खनन से संबंधित विवाद को प्राथमिकता से समाधान करें। एआरटीओ को निर्देश दिया कि ओवरलोड गाड़ियों के खिलाफ आवश्यक कार्रवाई करें। इस मौके पर सीओ सदर सिद्धार्थ तोमर, सीओ सिटी राजेश तिवारी, तहसीलदार, संबंधित खंड विकास अधिकारी सहित जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed