फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Liquor mafia's land worth Rs 2.80 lakh confiscated

Azamgarh News: शराब माफिया की 2.80 लाख कीमत की जमीन हुई कुर्क

Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Jan 2024 12:02 AM IST
विज्ञापन
Liquor mafia's land worth Rs 2.80 lakh confiscated
पुलिस व राजस्व विभाग की टीम ने रविवार को एक शराब माफिया की 2.80 लाख कीमत की जमीन को जिलाधिकारी के आदेश पर कुर्क कर लिया। मौके पर बोर्ड लगाकर सगड़ी तहसील प्रशासन ने उक्त भूमि को अपनी अभिरक्षा में ले लिया।
विज्ञापन

बिलरियागंज थाना क्षेत्र के शहाबुद्दीनपुर गांव निवासी प्रदीप यादव बड़ा अवैध शराब कारोबारी था। अपमिश्रित शराब कारोबार के मध्यम से उसने काफी संपत्ति बनाया। पुलिस ने उस पर गैंगस्टर एक्ट लगाया था। शराब कारोबार की कमाई से खरीदी .036 हेक्टेयर भूमि को पुलिस ने चिन्हित करते हुए अपनी रिपोर्ट जिलाधिकारी को भेजा। जिस पर जिलाधिकारी विशाल भारद्वाज ने उक्त भूमि को कुर्क करने का आदेश जारी कर दिया। जिलाधिकारी के आदेश पर रविवार को पहुंची राजस्व व पुलिस विभाग की टीम ने उक्त भूमि को कुर्क कर अपना बोर्ड भी लगा दिया। पुलिस के अनुसार अपने गैंग के सदस्यों के साथ मिल कर प्रदीप यादव अवैध शराब, हत्या के प्रयास व अन्य अपराधों में संलिप्त रहा। उस पर 43 से अधिक मुकदमे दर्ज हैं। कुर्क की गई भूमि की कीमत 2.80 लाख निर्धारित की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed