फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lineman died by current in azamgarh

यूपी: करंट लगने से प्राइवेट लाइनमैन की मौत, बिजली लाइन ठीक करते समय आ गई बिजली

Mon, 10 May 2021 03:25 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Mon, 10 May 2021 03:25 PM IST
विज्ञापन
Lineman died by current in azamgarh
demo pic

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में विद्युत लाइन ठीक करते समय अचानक बिजली प्रवाहित होने से करेंट की चपेट में आकर प्रावइेट लाइनमैन की मौके पर ही मौत हो गई। रविवार की सुबह घटना के बाद मौके पर मौजूद बिजली विभाग के दो कर्मचारी फरार हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन


रानी की सराय थाना क्षेत्र के खालिसपुर गांव निवासी अब्दुल्ला पुत्र अशफाक प्रावइेट लाइनमैन था। बीती रात आई आंधी में तार टूट जाने से गांव की विद्युत सप्लाई बाधित हो गई थी। शिकायत पर बिजली विभाग के दो कर्मचारी मौके पर पहुंचे।
विज्ञापन


उन्होंने शटडाउन लिया और अशफाक खंभे पर चढ़कर बिजली सही करने लगा। इसी दौरान तार में विद्युत प्रवाहित होने लगी। विद्युत की चपेट में आने से अशफाक की मौके पर ही मौत हो गई। इस दौरान मौके पर मौजूद दोनों विद्युतकर्मी फरार हो गए। स्थानीय लोगों की सूचना पर रानी की सराय व गंभीरपुर थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed