फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpals stage protests at tehsil offices; warn of work boycott.

Azamgarh News: तहसीलों पर लेखपालों का प्रदर्शन, कार्यबहिष्कार की चेतावनी

Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Lekhpals stage protests at tehsil offices; warn of work boycott.
फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद - फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद
आजमगढ़। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को जिले की तहसीलों में लेखपालों ने संपूर्ण समाधान दिवस का बहिष्कार कर धरना-प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

आठ सूत्री मांगों के समर्थन में नारेबाजी करते हुए लेखपालों ने एसडीएम के माध्यम से मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। मांगें पूरी नहीं होने पर 24 अक्तूबर से अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बूढ़नपुर तहसील में जिलाध्यक्ष दिलीप पाठक के नेतृत्व में लेखपालों ने सुबह 10 से दोपहर दो बजे तक धरना दिया। उन्होंने कहा कि लेखपालों से जीएनएसएस रोवर, लैपटॉप और मोबाइल जैसे तकनीकी संसाधनों से काम कराया जा रहा है, लेकिन पद को तकनीकी दर्जा नहीं दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

लेखपालों ने 2800 ग्रेड पे, वेतन विसंगति दूर करने और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की। संघ ने आठ वर्षों से लंबित अंतर्मंडलीय स्थानांतरण शुरू करने, राजस्व निरीक्षक पद की लंबित डीपीसी कराने और नव नियुक्त लेखपालों का स्थायीकरण करने की मांग की।
मोटरसाइकिल भत्ता तीन हजार, स्टेशनरी 500 और विशेष भत्ता एक हजार रुपये करने की भी मांग रखी। तहसील अध्यक्ष विक्रम सिंह और तहसील मंत्री अरुण चतुर्वेदी ने ग्राम सचिवालयों में मूलभूत सुविधाएं व सुरक्षा दिए बिना रोस्टर व्यवस्था लागू न करने तथा पटल सहायक और प्रभारी राजस्व निरीक्षक से संबद्ध लेखपालों को अवमुक्त करने की मांग की।
संघ ने आंदोलन के अगले चरण की घोषणा करते हुए बताया कि आठ अक्तूबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार, 10 को काली पट्टी बांधकर विरोध, 12 को रक्तदान शिविर और 14 अक्तूबर को मोटरसाइकिल रैली निकाली जाएगी।

17 से 23 अक्तूबर तक तहसीलों में धरना-कार्य बहिष्कार होगा। इसके बाद 24 अक्तूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन कार्य बहिष्कार और धरना शुरू करने की चेतावनी दी।

फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद

फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद

फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद

फूलपुर में धरने के दौरान नारेबाजी करते लेखपाल। संवाद- फोटो : पोस्टमार्टम हाउस पर मौजूद मृतका निशा के परिजन, मौजूद पुलिस। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed