फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal, former Kanungo including eight sued

Azamgarh News: लेखपाल, पूर्व कानूनगो समेत आठ पर मुकदमा

Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
Lekhpal, former Kanungo including eight sued
सिविल जज अवर खंड हवेली के आदेश पर जीयनपुर कोतवाली में लेखपाल, पूर्व कानूनगो और पूर्व प्रधान सहित आठ लोगों पर फर्जी दस्तावेज बनाने और धोखाधड़ी से वरासत करने के आरोप में मुकदमा दर्ज किया गया। न्यायालय के आदेश पर बृज माधुरी पुत्री राजदेव निवासिनी उदका चौको खुर्द ने तहरीर में आरोप लगाया कि उसके पिता राजदेव यादव विगत 15 से 20 वर्षों से गायब हैं। परिवार रजिस्टर में अभी तक उन्हीं का नाम चलता आ रहा है। उनके पास तीन पुत्रियां हैं। पिता के मृत्यु मामले को लेकर दीवानी न्यायालय में मुकदमा लंबित है। मेरे पिता को मृतक दिखाकर लेखपाल दिवाकर यादव और पूर्व कानूनगो वीरेंद्र मिश्रा एवम् आठ अन्य लोगों ने पिता की अचल संपत्ति को कूटरचित दस्तावेज के आधार पर बेइला देवी निवासिनी उदका के नाम से 3 अक्तूबर 2018 को वरासत करा दिया। तहसील से लेकर थाना और पुलिस अधीक्षक तक गुहार लगाई गई। कहीं सुनवाई न होने पर न्यायालय में मुकदमा दर्ज कराने के लिए वाद दाखिल किया। न्यायालय के आदेश पर शनिवार को दिवाकर यादव लेखपाल, वीरेंद्र मिश्रा कानूनगो, पूर्व प्रधान रामानंद यादव, शेषमणि प्रजापति, चंद्रदेव प्रजापति, शैलेंद्र, पुष्पा, कंचन के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed