फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal filed a case, angry villagers

लेखपाल ने दर्ज कराया मुकदमा, भड़के ग्रामीण

Fri, 24 Sep 2021 11:32 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 24 Sep 2021 11:32 PM IST
विज्ञापन
Lekhpal filed a case, angry villagers
मेंहनगर तहसील के बाहर लेखपाल के विरोध में प्रदर्शन करते देवरिया के ग्रामीण। - फोटो : AZAMGARH
मेंहनगर। तहसील मुख्यालय पर शुक्रवार की दोपहर देवरिया गांव के निवासियों ने प्रदर्शन किया। लेखपाल पर एकतरफा कार्रवाई करते हुए 139 लोगों पर मुकदमा दर्ज करने का आरोप लगाया। मामले की जांच करके लेखपाल के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

उनका कहना था कि 15 सितंबर को तहसील मुख्यालय पर मत्स्य पालन के लिए पोखरी की नीलामी का शिविर लगाया गया था। देवरिया गांव की पोखरी की लेखपाल के रिपोर्ट के आधार पर बोली लगाई जा रही थी। नीलामी में शामिल एक व्यक्ति के बकाएदार होने पर प्रधान अदालत सरोज ने तहसीलदार से नीलामी निरस्त करने की मांग की थी। शिकायती प्रार्थना पत्र से नाराज पूर्व प्रधान, पट्टेदार और लेखपाल ने ग्राम प्रधान समेत 139 लोगों पर मुकदमा दर्ज करा दिया। ग्रामीणों ने एसडीएम को संबोधित ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा और लेखपाल के विरुद्ध कार्रवाई और निलंबन की मांग की।
विज्ञापन

प्रधान अदालत सरोज ने आरोप लगाया कि जमीन का पट्टा, वरासत आदि में वसूली की जा रही है। वर्ष 2012 में नायब तहसीलदार की रिपोर्ट पर पोखरे की नीलामी निरस्त कर दी गई थी और यह ग्रामसभा के अधीन है। पिछले आठ वर्षों तक इस में मत्स्य पालन नहीं किया गया। इसके बावजूद पोखरे में 40 से 50 क्विंटल मछली पकड़ने का आरोप लेखपाल ने लगाया है। तहसीलदार गरिमा रानी जायसवाल ने कहा कि आरोपों की जांच कराई जाएगी। मेंहनगर प्रधान संघ अध्यक्ष एहतराम खान, प्रधान अविनाश सिंह, ओमप्रकाश यादव ,कन्हैया यादव, अखिलेश राम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed