फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Lekhpal caught red handed Anti-corruption caught him taking five thousand rupees bribe

रंगे हाथ धराया लेखपाल: पांच हजार घूस लेते एंटी करप्शन ने पकड़ा, साथी बोले- साजिश रची गई; जानें पूरा मामला

Wed, 03 Sep 2025 07:23 PM IST
अमन विश्वकर्मा अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़।
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़। Published by: अमन विश्वकर्मा Updated Wed, 03 Sep 2025 07:23 PM IST
सार

यूपी के आजमगढ़ जिले में एंटी करप्शन टीम की टीम ने कार्रवाई कर एक लेखपाल को रंगे हाथ पकड़ लिया। जमीन के मामले में वह बार-बार रुपये मांग रहा था। उसके पकड़े जाने के बाद अन्य लेखपालों ने इसे साजिश बताया।

विज्ञापन
Lekhpal caught red handed Anti-corruption caught him taking five thousand rupees bribe
लेखपाल राजेश मौर्य। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

Azamgarh News: मेंहनगर तहसील के गोपालपुर में तैनात लेखपाल राजेश मौर्य को एंटी करप्शन टीम ने बुधवार को घूस लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई बुधवार को उस समय की गई, जब राजेश मौर्य जमीन संबंधी एक मामले में एक व्यक्ति से पांच हजार रुपये रिश्वत ले रहे थे।

विज्ञापन


गोपालपुर गांव निवासी सूर्यबली ने राजेश मौर्य पर जमीन से संबंधित कार्य के लिए रिश्वत मांगने का आरोप लगाते हुए एंटी करप्शन टीम आजमगढ़ से शिकायत की थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि लेखपाल ने काम करने के बदले रुपये की मांग की और बार-बार टालमटोल कर रहे थे।
विज्ञापन


परेशान होकर शिकायतकर्ता ने इसकी सूचना एंटी करप्शन टीम को दी। एंटी करप्शन टीम ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एक जाल बिछाया। तय योजना के तहत, शिकायतकर्ता को केमिकल लगे नोटों के साथ लेखपाल को रिश्वत देने के लिए भेजा गया। जैसे ही राजेश मौर्य ने शिकायतकर्ता से रुपये लिए, पहले से तैयार एंटी करप्शन टीम ने उन्हें रंगे हाथ धर दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौके पर मौजूद अधिकारियों ने लेखपाल के हाथ धुलवाए, जिसमें केमिकल युक्त नोटों के निशान मिले। इस घटना से मेंहनगर तहसील परिसर में हड़कंप मच गया। कुछ लेखपालों ने इस कार्रवाई का विरोध किया और इसे साजिश करार दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed