फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Legislators and officials will also have to adopt schools

विधायकों व अधिकारियों को भी गोद लेना होगा स्कूल

Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Mon, 11 Apr 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Legislators and officials will also have to adopt schools
आजमगढ़। शासन ने स्कूल चलो अभियान को सफल बनाने के लिए हर संभव प्रयास करने के निर्देश दिए हैं। इस अभियान से न केवल जनप्रतिनिधि ही जुड़ेंगे, बल्कि विधायकों को एक-एक स्कूल गोद लेना होगा। इसके अलावा, अधिकारियों को भी एक-एक स्कूल के समग्र विकास पर ध्यान देना होगा। परिषदीय विद्यालयों की दशा सुधारने के लिए विधायक व अधिकारी एक-एक विद्यालय को गोद लेंगे। इसे लेकर बेसिक शिक्षा महकमा सक्रिय हो गया है। इसके लिए पत्रावली तैयार की जा रही है। पहले यह पत्रावली अधिकारियोें के हिसाब से भेजी जाएगी। ब्लॉक से लेकर तहसील और जिला स्तरीय अधिकारियों को एक-एक परिषदीय स्कूलों को गोद लेना है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि विधायक अपने हिसाब से विद्यालयों का चयन करेंगे और उन्हें गोद लेंगे। ताकि परिषदीय विद्यालयों की सूरत बदल सके। उन्होंने बताया कि ब्लाकस्तर पर अधिकारी भी एक-एक विद्यालयों को गोद लेंगे। बेसिक शिक्षा विभाग के सभी सरकारी स्कूलों में छात्रों को शौचालय, पीने का पानी, फर्नीचर और स्मार्ट क्लास जैसी बुनियादी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed