फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leakage in the sahnupur regulator, 50 bigha land submerged

सहनूपुर रेगुलेटर में रिसाव, जलमग्न हुई 50 बीघे जमीन

Tue, 11 Jul 2017 11:35 PM IST
azamgarh
azamgarh Updated Tue, 11 Jul 2017 11:35 PM IST
विज्ञापन
Leakage in the sahnupur regulator, 50 bigha land submerged
सहनूपुर रेगुलेटर में रिसाव से खेताें में भरा पानी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन
लाटघाट। घाघरा का जलस्तर बढ़ने के साथ ही देवारा क्षेत्रवासियों की मुसीबतें बढ़नी शुरू हो गई हैं। तेजी से बढ़ती घाघरा की धारा को देख किसान पहले से ही चिंतित थे, वहीं महुला-गढ़वल बांध के सहनूपुर रेगुलटर में रिसाव होने से किसानों में हड़कंप मच गया। किसानों की 50 बीघा धान की फसल पानी में जलमग्न हो गई है।       


बरसात का मौसम शुरू होने से पूर्व प्रशासन ने तैयारियों के पूूरा होने का दावा किया था, लेकिन घाघरा में बढ़े जलस्तर ने प्रशासन के दावों की पोल खोल दी। रेगुलेटर की मरम्मत किस प्रकार विभागीय कर्मचारियों द्वारा की गई है। इसका नजारा सहनूपुर रेगुलेटर को देखकर लगाया जा सकता है।
विज्ञापन



रेगुलेटर से हुए रिसाव के कारण दर्जनों किसानों की धान की फसल जलमग्न हो गई। सहनूपुर गांव निवासी राजेंद्र का एक बीघा, रोली दो बीघा, बसंत एक विघा, राजेश तीन बीघा, कन्हैया, उमराव दो बीघा, दिलीप तीन बिघा, ओमप्रकाश एक बिघा, जंक्शन दो बीघा, विंदो दो बीघा, पंजाबी तीन बीघा, अमृत एक बीघा, रोहित एक बीघा, चंद्रभान एक विघा, रामसिंह दो बीघा, मुन्ना एक बीघा, अरविंद एक बिघा, चंद्रभान एक विघा, राजेंद्र प्रधान दो बीघा फसल डूब गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेगुलेटर से रिसाव पर्शिया में भी हो रहा है। घाघरा नदी के जलस्तर का दबाव कम है नहीं तो बंधे को खतरा बढ़ जाता। ऐसी स्थिति में भी बाढ़ खंड, सिंचाई विभाग के लोग लापरवाही दिखा रहे हैं।     
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed