फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Leaders of the movement were judged Chandrajit

न्याय आंदोलन के अगुवा थे चंद्रजीत

Tue, 26 May 2015 12:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़
ब्यूरो, अमर उजाला, आजमगढ़ Updated Tue, 26 May 2015 12:31 AM IST
विज्ञापन
Leaders of the movement were judged Chandrajit
सामाजिक न्याय आंदोलन के संस्थापक और पूर्व मंत्री स्व. चंद्रजीत यादव की आठवीं पुण्यतिथि पर नेहरू हाल में सोमवार को स्मृति सभा का आयोजन किया गया। उपस्थित लोगों ने स्व. चंद्रजीत के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
विज्ञापन


  परिवहन मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने स्व. यादव के साथ बिताए गए समय का स्मरण करते हुए कहा कि उनका कोई सानी नहीं था। उन्होंने गरीबों, मजदूरों, किसानों, नौजवानों के हित में लगातार संघर्ष किया। पूर्व विधानसभा अध्यक्ष सुखदेव राजभर ने कहा कि उनके बताए रास्ते पर हम दो कदम भी चल सके तो वह समाज और देश के लिए हितकारी साबित होगा। पूर्व मंत्री दल सिंगार यादव ने कहा कि हम सब उनके सिपाही थे और उनसे काफी कुछ सीखा।
विज्ञापन


शिब्ली एकेडमी के उमैर सिद्दीकी नदवी ने कहा कि स्व. यादव का व्यक्तित्व बेजोड़ था। विधायक आलम बदी, मुनीब राम गुप्ता, डॉ. द्विजराम यादव, चंद्रपाल यादव, मुन्नु यादव, कांग्रेस जिलाध्यक्ष हवलदार सिंह आदि ने संबोधित किया। अंत में स्व. चंद्रजीत यादव की पत्नी आशा यादव ने सभी का आभार प्रकट किया। संतोष यादव, रामअचल यादव, हरेंद्र प्रसाद, ओम प्रकाश यादव, रमेश, अमरजीत, सतेंद्र राय, दिनेश, उमेश आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed