{"_id":"63791ddc402c2f692a386f6a","slug":"landlord-accused-of-stealing-clothes-of-customers-azamgarh-news-vns6845026125","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्राहकों के कपड़े चोरी करने का मकान मालिक पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्राहकों के कपड़े चोरी करने का मकान मालिक पर आरोप
विज्ञापन
आजमगढ़। नगर कोतवाली क्षेत्र के कांशीराम कालोनी निवासी राजेश कुमार पुत्र स्व. भजू राम प्रसाद ने शनिवार को उच्चाधिकारियों को पत्र भेजकर न्याय की गुहार लगाई है। उन्होंने अपने मकान मालिक के ऊपर ग्राहकों के कपड़े चोरी करने और दरवाजा तोड़ने का आरोप लगाया है।
राजेश ने बताया कि वह आसिफगंज में किराए का कमरा लेकर सिलाई का काम करके अपना जीवन-यापन करते हैं। वह दलित समुदाय से हैं और उनके तीन बच्चे हैं। उनका आरोप है कि पिछले चार अक्टूबर को मकान मालिक अपने सहयोगियों के साथ छत में 15 छेद करके उसमें से पानी और छह अक्टूबर को पीछे दीवार-दरवाजा तोड़कर ग्राहकों के कपड़े चोरी करके कचड़ा फेंक दिया। जिसकी शिकायत करने के बाद भी आरोपी के खिलाफ कोई एफआईआर दर्ज नहीं की गई। कोई क़ानूनी कार्रवाई न होने के चलते आरोपी का मनोबल बढ़ गया और उसने 19 अक्टूबर को दिन में दो बजे राजेश के भतीजे अंशू को मारपीट कर मोबाइल छीन लिया। इसकी भी शिकायत 112 और कोतवाली में की, कार्रवाई का आश्वासन देकर दिन भर पुलिस ने कोतवाली में बैठाया पर कोई कार्रवाई नहीं की। 17 नवंबर को रात साढ़े 10 बजे दुकान बंद करके राजेश घर गए जब सुबह साढ़े नौ बजे दुकान खोली तो दुकान में लूट हो चुकी थी। राजेश का आरोप है कि ओम प्रकाश अग्रवाल ने पीछे से दीवार-दरवाजा तोड़कर सिले कपड़े और सिलने को दिये कपड़े समेत, 20 हजार रुपए, काउंटर, सिलाई मशीन, इनवर्टर बैटरी सब चोरी कर लिया। राजेश लगातार कोतवाली में शिकायत कर रहे हैं पर पुलिस एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है। इससे दुखी होकर आज उसे यहां आना पड़ा है।