{"_id":"5f78c5628ebc3e9ba43bff08","slug":"labour-going-to-work-with-relative-shot-dead","type":"story","status":"publish","title_hn":"आजमगढ़: रिश्तेदार के साथ काम पर जा रहे राजगीर की गोली मारकर हत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आजमगढ़: रिश्तेदार के साथ काम पर जा रहे राजगीर की गोली मारकर हत्या
Sun, 04 Oct 2020 12:09 AM IST
स्वाधीन तिवारी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आजमगढ़
Published by: स्वाधीन तिवारी
Updated Sun, 04 Oct 2020 12:09 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आजमगढ़ जिले के अहरौला थाना के फुलवरिया बाजार से पड़ोसी जिले आंबेडकरनगर के जैतपुर थाना क्षेत्र की सीमा लगती है। इसी सीमा पर जैतपुर के जोलहापुर गांव निवासी राजगीर रमेश चौहान (35) पुत्र स्व. राधमारी चौहान की शनिवार की सुबह गांव के ही कुछ दबंगों ने गोली मार कर हत्या कर दी। घटना के समय वह अपने एक रिश्तेदार मनोज चौहान के साथ काम पर जा रहा था।
विज्ञापन
वह टाइल्स लगाने का काम करता था। दो साल पूर्व चकमार्ग के विवाद में मृतक के चचेरे भाई उमेश को भी गोली मारी गई थी। जिसमें जितेंद्र चौहान व जोगिंदर चौहान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज किया गया था। मृत रमेश तीन भाइयों में दूसरे नंबर पर था और उसे एक पुत्र व एक पुत्री हैं। सूचना पर जैतपुर थाने की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन