फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Laborer dies in road accident in Mau

Azamgarh News: मऊ में सड़क हादसे में मजदूर की मौत

Tue, 02 Sep 2025 12:24 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 02 Sep 2025 12:24 AM IST
विज्ञापन
Laborer dies in road accident in Mau
बलरामपुर। मऊ जिले के मोहम्मदाबाद थाना क्षेत्र के नयापुरा मिर्चीया गांव में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। गांव निवासी टिल्ठू राजभर (47) 29 अगस्त की रात करीब आठ बजे अपने घर से पैदल खेत की ओर जा रहे थे। इसी दौरान गांव की सड़क पर एक तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। टिल्ठू राजभर गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजनों ने तत्काल उन्हें सिधारी स्थित एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां इलाज के दौरान रविवार रात लगभग दो बजे उनकी मौत हो गई। टिल्ठू राजभर मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करते थे। वह दो पुत्रों और एक पुत्री के पिता थे। घटना से गांव में शोक की लहर फैल गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed