फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   laborer died engaged in construction work of Purvanchal Expressway in azamgarh

आजमगढ़: पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निर्माण कार्य में लगे मजदूर की मौत, पहले आंखों की गई रोशनी फिर तोड़ा दम, जहरीली शरीब बताई जा रही वजह

Wed, 10 Nov 2021 05:31 PM IST
गीतार्जुन गौतम अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, आजमगढ़ Published by: गीतार्जुन गौतम Updated Wed, 10 Nov 2021 05:31 PM IST
विज्ञापन
laborer died engaged in construction work of Purvanchal Expressway in azamgarh
प्रतीकात्मक तस्वीर

उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में लगे एक मजदूर की बुधवार की सुबह मौत हो गई। जहरीली शराब से मजदूर की मौत होने की आशंका जताई जा रही है, क्योकि मौत के पूर्व उसके आंखों की रोशनी गई और उसके बाद अस्पताल पहुंचते-पहुंचते उसने दम तोड़ दिया। ठेकेदार की लिखित सूचना पर पवई थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पीएम के लिए मर्चरी भेज दिया।

विज्ञापन


फिरोजाबाद जिले के नरकी थाना क्षेत्र के नगरिया ब्रिज गांव निवासी संदीप(30) पुत्र विनोद जिले में चल रहे पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे निर्माण कार्य में मजदूरी करता था। वह अत्यधिक मात्रा में शराब का भी सेवन करता था। मंगलवार की शाम से ही उसकी तबीयत खराब थी और उसे दिखना बंद हो गया था। इसके साथ ही उसकी सांस भी फूल रही थी।
विज्ञापन


बुधवार की सुबह ठेकेदार उमाशंकर यादव उसे सीएचसी पवई लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक पवई थाना के भेलहरा में साथी मजदूरों के साथ रहता था। अस्पताल पर मृत घोषित किए जाने के बाद ठेकेदार थाने पर पहुंचा और घटना की लिखित सूचना दी। उसने तहरीर में बताया कि मृतक पहले से श्वांस रोगी था। लेकिन सूत्र बताते है कि शराब के सेवन से उसकी मौत हुई है और क्योकि मौत के पूर्व उसके आंखों की रोशनी भी चली गई थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

साथी मजदूरों ने बताया कि उसने गांव में एक स्थान से शराब खरीद कर सेवन किया था, जिसके बाद उसके आंखों की रोशनी चली गई थी। वहीं पुलिस का कहना है कि मौत का कारण स्पष्ट नहीं है। पीएम रिपोर्ट आने के बाद भी कुछ कहा जा सकता है।

कहीं पवई में फिर तो नहीं बिक रही जहरीली शराब
पवई थाना क्षेत्र में कुछ माह पूर्व जहरीली शराब से तीन दर्जन से अधिक लोगों की मौत हुई थी। यह अलग बात है कि पुलिस महकमे ने अब तक सिर्फ जहरीली शराब से आठ लोगों की मौत की पुष्टि की थी। उस दौरान भी शराब पीने के बाद लोगों के आंख की रोशनी गई फिर सांस फूलने लगी और मौत हो गई। ऐसा ही कुछ बुधवार की सुबह मृत मजदूर संदीप के साथ भी देखने को मिला है।

क्षेत्र में इस बात की चर्चा जोरों पर है कि पवई थाना क्षेत्र में एक बार फिर शराब माफिया सक्रिय हो गए हैं और अवैध शराब की बिक्री जोरशोर से हो रही है। हालांकि यह जांच का विषय है और जांच के बाद ही इसकी पुष्टि हो सकती है, लेकिन लोगों के बीच चल रही चर्चाएं इसी ओर इशारा कर रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed