फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Azamgarh News ›   Kutcha house collapsed due to heavy rain, four killed, many injured

भारी बारिश में गिरा कच्चा मकान, चार की मौत, कई घायल

Thu, 24 Sep 2020 11:03 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Sep 2020 11:03 PM IST
विज्ञापन
Kutcha house collapsed due to heavy rain, four killed, many injured
आजमगढ़। बीते चौबीस घंटे से हो रही बरसात के चलते जिले में कई स्थानों पर कच्चे मकान गिर गए। जिससे मलबे में दब कर चार लोगों की मौत हो गई तो वहीं कई अन्य घायल भी हो गए। वहीं पीड़ित परिवारों की पूरी गृहस्थी भी मलबे में दब कर नष्ट हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वहीं घायलों को अस्पताल भेज कर भर्ती कराया गया।
विज्ञापन

जहानागंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के अतरारी गांव निवासी 62 वर्षीय राजकुमार का कच्चा मकान था। बुधवार की रात पूरा परिवार कच्चे मकान में ही सो रहा था। बुधवार की सुबह से हो रही बरसात के चलते कच्चा मकान देर रात गिर गया। जिससे राजकुमार के साथ ही उसकी पत्नी 60 वर्षीय सजनी, 25 वर्षीया पुत्री धनवती, 20 वर्षीय पुत्र लालबाबू व 5 वर्षीय कृष्णा पुत्र राकेश मलबे में दब गए। तेज आवाज के साथ मकान के गिरने से गांव में हड़कंप मच गया। पूरा गांव मलबा हटाने में जुट गया और एक-एक कर मलबे में दबे सभी को बाहर निकाला। इस हादसे में राजकुमार की पत्नी सजनी की मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने सभी घायलों को अस्पताल भेजा व मृतका के शव को पीएम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कटानी बाजार संवाददाता के अनुसार महाराजगंज थाना क्षेत्र के मझउवा गांव में बृहस्पतिवार की सुबह आठ बजे बारिश में कच्चा मकान गिरने से दबकर 55 वर्षीया उर्मिला पत्नी शिवमूरत की मौत हो गई। बलरामपुर संवाददाता के अनुसार सिधारी थाना क्षेत्र के मतलीपुर गांव में बृहस्पतिवार की भोर में मड़ई गिर गई जिसमें दब कर 65 वर्षीय मोतीलाल पुत्र रिखई व उसकी पत्नी 60 वर्षीया चंद्रकला घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया जहां सुबह पांच बजे मोतीलाल ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

निजामाबाद संवाददाता के अनुसार तहबरपुर थाना क्षेत्र के शंभुपुर गांव निवासीनी 70 वर्षीया गरिमा देवी पत्नी स्व. वंशबहादुर उपाध्याय का कच्चा मकान बृहस्पतिवार की भोर में चार बजे में गिर गया। गरिमा देवी मलबे में दब गई। परिजनों व ग्रामीणों ने मलबा हटा कर जब तक उन्हें बाहर निकालते तब तक उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतका एक पुत्र व चार पुत्रियों की मां थी। काफी समय से आवास के लिए तहसील का चक्कर लगा रही थी। मेंहनगर संवाददाता के अनुसार ग्राम खजुरा निवासी धनई राम रामजीत पुत्रगण सुद्धू का खपरैल लगा गोशाला बुधवार की देर रात गिर गया। जिससे उसमें बंधी दो गाय मलबे में दब कर मर गई।
घर में भरे पानी में उतरा करंट, युवक की मौत
आजमगढ़। मुबारकपुर थाना क्षेत्र के इस्लामपुरा गांव में तेज बारिश के कारण पानी घर में भर गया। घर में पानी भर जाने से सारा सामान डूबने लगा। इसी दौरान 30 वर्षीय फैजान पुत्र मो. फारूख पानी में डूब रहे इन्वर्टर व बैट्री को हटाने लगा। इसी दौरान घर के नीचले हिस्से में भरे पानी में करंट उतर आया और फैजान की करंट की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने परिवार को घर से बाहर निकालने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
खंभे में उतरे करंट से मवेशी की मौत
आजमगढ़। शहर के सदावर्ती मुहल्ला में बिजली के खंभे में बरसात के चलते करंट उतर रहा था। बुधवार की रात खंभे में उतर रहे करंट की चपेट में आकर एक मवेशी की मौत हो गई। एसबीआई एटीएम के बगल में गली के नुक्कड़ पर पोल लगा हुआ है। इस गली से काफी संख्या में लोगों का आनाजाना भी है। खंभे में करंट उतरने से लोग आक्रोशित है। मुहल्ले वालों ने तत्काल खंभे में उतर रहे करंट को ठीक किए जाने की विभागीय अधिकारियों से मांग किया है।

खंभे में उतर रहे करंट से उबल रहा था पानी
आजमगढ़। शहर के पांडेय बाजार चौराहे पर लगे बिजली के खंभे में भी करंट उतर रहा है। यह खंभा काफी जर्जर हो चुका है और एक तरफ लटक भी गया है। बृहस्पतिवार की सुबह इस पोल में करंट आ रहा था। जिसके चलते खंभे के आसपास लगा बरसात का पानी खौलने लगा था। जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है कि खंभे में उतर रहा करंट कितना तेज होगा। लोगों की सूचना पर विभागी टीम ने मौके पर पहुंच कर खंभे में उतर रहे करंट को ठीक कराया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed